Hanuman Chalisa

Health Care Tips : दालचीनी की चाय से करें सुबह की शुरुआत, यह देगी हर रोग को मात

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (15:13 IST)
अधिकतर लोगों की शुरुआत सुबह की बेहतरीन चाय से होती है। लेकिन सुबह की चाय ऐसी हो, जो आपको सेहतमंद तो बनाए ही, साथ ही रोगों से लड़ने की भी शक्ति प्रदान करे। जी हां, आज हम आपको एक ऐसी ही चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप सेहत में सुधार भी ला सकते हैं और खुद को फिट भी रख सकती हैं। आपने दालचीनी के फायदे तो सुने ही होंगे। अब जानिए इसकी चाय से आप कैसे एकदम फिट रह सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स।
 
जानिए दालचीनी की चाय के फायदे
 
अगर सुबह की शुरुआत आप दालचीनी की चाय से करते हैं तो आपकी पाचन शक्ति भी सुधरेगी, साथ ही आपका वजन भी कम होगा। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो दालचीनी की चाय का सेवन जरूर करें, क्योंकि सुबह के वक्त में दालचीनी की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म और पाचन में सुधार होता है जिससे मोटापे को कम करने में भी मदद मिलती है।
 
दालचीनी से बीपी को नियंत्रित रखा जा सकता है, साथ ही बीमारियों के खतरे को भी कम करने के लिए दालचीनी बहुत फायदेमंद है। इसमें पॉलिफीनॉल एंटीऑक्सीडेंट होता, जो बीपी कंट्रोल करने में मददगार है।
 
अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इसके लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है जिसमें कारगर है दालचीनी की चाय। इसके नियमित सेवन से आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।
 
दालचीनी की चाय हार्मोन में इंसुलिन को अचानक बढ़ने से रोकती है। इस चाय में कैलोरीज नहीं होती तथा यह और अधिक कैलोरीज कम करने में सहायक होती है।
 
कैसे बनाएं दालचीनी की चाय
 
1 लीटर पानी में 2 चम्मच दालचीनी का पावडर डालें। इसके साथ ही इसमें 1 चम्मच शहद मिला लें और इसे अच्छी तरह से उबाल लें और हर सुबह इसका सेवन करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

अगला लेख