suvichar
✕

Buttermilk (Mattha) Recipe : गर्मियों में ताजगी देने के साथ हेल्दी बनाए रखेगा 'मट्‍ठा'

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:25 IST)
Mattha Kaise Banaye
 
- शुचि कर्णिक
 
सामग्री : 
 
एक कप ताजा दही, एक लीटर पानी, अदरक और हरी मिर्च का पाव इंच टुकड़ा, नमक व शकर स्वादानुसार, हरा धनिया, पुदीना बारीक कटा हुआ, भूना हुआ जीरा (पिसा) और बर्फ के टुकड़े। छ: लोगों के लिए।
 
विधि : 
 
सबसे पहले दही को एक बर्तन में डालें। 
 
इसमें नमक, शकर और भूना-पिसा जीरा डालकर मथनी से मथ लें। 
 
पहले एक ग्लास पानी डालकर मथें और बाद में शेष पानी और आइस क्यूब डालकर एक बार फिर चला लें। 
 
अब हरी मिर्च बारीक काट लें। 
 
अदरक किस लें और हरा धनिया, पुदीना पत्ती भी इस मट्‍ठे में मिला लें।
 
चाहे तो एक कप पानी में ये चारों चीजें डालकर कुछ मिनट रखे। 
 
अर्क उतर जाने पर कप का पानी छानकर मट्‍ठे में मिला लें। 
 
ग्लास में मट्‍ठा परोसते वक्त पुदीने की पत्तियों से सजाएं। 
 
ये मट्‍ठा भोजन को पचाने में जादुई असर करता है। इसका सेवन गर्मियों में अवश्य करें। 
  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख