गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. Burger Recipe Step By Step
Written By

टेस्टी बर्गर विद पनीर टिक्की, जानिए कैसे बनाएं? पढ़ें 5 आसान स्टेप्स

टेस्टी बर्गर विद पनीर टिक्की, जानिए कैसे बनाएं? पढ़ें 5 आसान स्टेप्स - Burger Recipe Step By Step
Burger Recipe
 
सामग्री :
 
2 बर्गर, 150 ग्राम फ्रेश पनीर, 3 हरी मिर्च, 2 प्याज बारीक कटे हुए, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1 चम्मच भूना मैदा, 2 बड़े चम्मच तेल, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार।
 
विधि :
 
Step 1. सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके रख लें। 
 
Step 2. अब उसमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, धनिया, नमक, चाट मसाला और मैदा मिलाकर टिकिया बनाकर रख लें। 
 
Step 3. अब तेल गरम करके सभी टिकिया तल लें। 
 
Step 4. फिर बर्गर को बीच में से काटकर उल्टा करके सेंक लें। 
 
Step 5. बर्गर में बीच में टिक्की रखें, टोमॅटो कैचअप और हरी चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें
High Uric Acid : 30 की उम्र के बाद तेजी से बढ़ता है , किडनी पर भी पड़ता है असर,जानिए क्‍या खाएं क्‍या नहीं