Hanuman Chalisa

बारिश के मौसम में मन को लुभाए स्पाइसी भुट्‍टा पकौड़ी, पढ़ें सरल विधि...

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (11:29 IST)
-मयूरी कासलीवाल राय

हमारा मन बरसात का मौसम आते ही कुछ चटपटा खाने को दौड़ने लगता है। हल्की-फुल्की बारिश में घूमने के साथ ही किसी चाट-पकौड़ी की दुकान पर जाकर गरमा-गरम कचोरी-समोसे, पकौड़े खाने के मौके तलाशने लगता है। आपके लिए पेश हैं बरसते पानी में चटपटा व्यंजन बनाने की सरल रेसिपी 
 
सामग्री :
 
4-5 नरम दाने वाले भुट्टे, एक कटोरा चम्मच बेसन, 4-5 हरी मिर्च, एक टुकड़ा अदरक, 4-5 लहसुन की कली, एक-एक छोटा चम्मच जीरा व मोटी सौंफ, चुटकी भर हींग, बारीक कटा हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पिसी हुई एवं तलने के लिए तेल।
 
विधि : 
 
सबसे पहले भुट्टों को साफ करके कद्दूकस करें। अब भुट्‍टे को हरी मिर्च, अदरक एवं लहसुन को मिक्सी में दरदरा पीसें। तेल को छोड़कर शेष सभी मसाला सामग्री इसमें मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें। 
 
कड़ाही में तेल गरम करके गोल आकार के भुट्‍टे के भजिए बनाते हुए कुरकुरे तल लें। अब तैयार स्पाइसी भुट्‍टा पकौड़ों को हरी चटनी या सॉस के साथ इसे पेश करें और गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़ों का आनंद उठाएं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख