Hanuman Chalisa
✕

चुकंदर का चीला : जानिए कैसे बनाएं यह स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता

Updated: शनिवार, 3 जून 2023 (15:32 IST)
Beetroot Chilla 
 

स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ते में शामिल हो चुका चुकंदर का चीला (Beetroot Chilla Recipe) बनाना बेहद ही आसान है। यह चीला आपको जरूर पसंद आएगा। आपको बता दें कि चुकंदर या बीटरूट खाने के कई अद्‍भुत फायदे भी हमें मिलते हैं। आइए जानते हैं यहां आसान रेसिपी के माध्यम से- 
 
सामग्री Ingredients : 
 
1 फ्रेश चुकंदर बड़े आकार का, 1/2 कप बेसन, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच पिसी काली मिर्च, 1 चम्मच सौंफ, चुटकी भर हींग, 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया और तेल। 
विधि Method : 
 
- सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लेकर उसे धो लें। 
 
- उसे उसे छीलकर काट लें और उसकी प्यूरी तैयार कर लें। 
 
- अब एक भगोने में बेसन, सौंफ, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हींग तथा बारीक कटी हरी मिर्च और चुकंदर की प्यूरी डालकर अच्छे से मिक्स करके घोल तैयार कर लें। फिर थोड़ासा फ्रूट सॉल्ट डालें और मिश्रण में मिला दें। हरा धनिया डालें और चम्मच से घोल में मिक्स कर दें। 
 
- अब तवा गरम करके उसके किनारों पर तेल फैलाएं और एक बड़ा चम्मच बीटरूट का घोल लेकर अच्छे से पूरे तवे पर फैला दें।
 
- अब इसे धीमी आंच पर पकने दें। एक तरफ से कुरकुरा हो जाने पर इसे पलट दें, पुन: थोड़ासा तेल चीले के चारों ओर फैलाकर इसे पकने दें। 
 
- अच्छीतरह कुरकुरा हो जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल कर हरी चटनी तथा टोमॅटो सॉस के साथ स्वादिष्ट बीटरूट चीले का आनंद लें। RK. 

Beetroot Chilla Recipe

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

अगला लेख