Hanuman Chalisa
✕

घर पर बनाएं तुलसी चाय का मसाला, पढ़ें सामग्री और आसान विधि

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (10:43 IST)
* घर पर कैसे तैयार करें तुलसी चाय का मसाला, अवश्य पढ़ें 
 
सामग्री : 
 
500 ग्राम तुलसी के पत्ते (जिन्हें छाया में रखकर सुखाया गया हो), 250 ग्राम सौंफ, 150 ग्राम छोटी इलायची के दाने, 250 ग्राम लाल चंदन और 25 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम दालचीनी, 100 ग्राम तेजपान, 25 ग्राम बनफशा, 100 ग्राम ब्राह्मी बूटी। 
 
आसान विधि : 
सब पदार्थों को एक-एक करके इमाम दस्ते (खल बत्ते) में डालें और मोटा-मोटा कूटकर सबको मिलाकर किसी बरनी में भरकर रख लें। बस, तुलसी की चाय तैयार है।
 
कितनी मात्रा में उपयोग में लाएं : 
2 कप चाय के लिए यह 'तुलसी चाय' का मिश्रण/चूर्ण छोटा 1/2 (आधा) चम्मच भर लेना काफी है। 
 
चाय बनाने की विधि : 
सबसे पहले 2 कप पानी एक तपेली में डालकर गरम होने के लिए आंच पर रख दें। जब पानी उबलने लगे तब तपेली आंच से नीचे उतार लें और छोटा 1/2 (आधा) चम्मच मिश्रण डालकर फौरन ढक्कन से ढंक दें। फिर पुन: थोड़ी देर तक उबलने दें, अब चाय को कप में छान लें। लीजिए आपके लिए तैयार है स्वास्थ्य की रक्षा करने वाली तुलसी की चाय। 
 
नोट :
अगर आप तुलसी की चाय को मीठा करना चाहें तो पानी उबालते समय ही अपने स्वाद के अनुसार शकर डाल दें और गरम होने के लिए रख दें, क्योंकि इस चाय में दूध का उपयोग नहीं किया जाता है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख