विधि : सर्वप्रथम लौकी को छीलकर किसनी की सहायता से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके राई-जीरे का छौंक लगाएँ साथ ही हींग भी डाल दें।
अब कद्दूकस की गई लौकी को तेल में डालकर अच्छी तरह हिला लें। ऊपर से बेसन डाल दें। अब लौकी और बेसन को पाँच-सात मिनट तक अच्छी तरह हिलाकर सेंक लें और उपरोक्त सारा मसाला डालकर मिक्स कर लें।
अब कड़ाही के साइज की एक प्लेट लेकर ढँक दें। प्लेट के ऊपर थोड़ा-सा पानी डालें और धीमी आँच पर लौकी के बेसन को पकने दें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें। ऊपर से हरा धनिया व नींबू निचोड़कर सर्व करें।