ganesh chaturthi

पुण्‍यति‍थि‍ पर 1965 भारत-पाक युद्ध के हीरो को कि‍या याद

Updated: शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (15:11 IST)
(दिवंगत मेजर सुरेंद्र देव और अतुल चंद्र कुमार की पुण्यतिथि मनाई)

नागपुर, 1965 भारत पाक युद्ध के हीरो मेजर स्व. सुरेंद्र देव और स्वतंत्रता सेनानी स्व. अतुल चंद्र कुमार की पुण्यतिथि धंतोली पार्क में मनाई गई।

कोविड-19 महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों को कारण न्यूनतम उपस्थिति और अन्य निवारक उपायों का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर महाराष्ट्र और गुजरात सुब एरिया, गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर कामठी के सैन्य अधिकारी, दिवंगत मेजर देव के परिवार के सदस्य (पत्नी अनुराधा देव फडनीस, पुत्र अश्विन देव, पौत्र साहिल देव व विवेक फडनीस), सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार सौम्यजीत ठाकुर उपस्थित थे।

मेजर देव 86 लाइट आर्टिलरी रेजिमेंट से थे। 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन में वे रेजिमेंट की परंपरा को कायम रखते हुए प्रेरक नेतृत्व और अदम्य सहस का प्रदर्शन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। इस अवसर पर सेना के जवानों, परिवार के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ता सौम्यजीत ठाकुर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

ठाकुर ने इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम में दिवंगत अतुल चंद्र कुमार द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। महान स्वतंत्रता सेनानी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के करीबी विश्वासपात्र, स्वर्गीय अतुल चंद्र कुमार (1905-1967) ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और इसके बाद के दशकों में राष्ट्र के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए। बंगाल में अंग्रेजों के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलनों का नियमति रूप से नेतृत्व करने के लिए 1930 के दशक के दौरान उन्हें छह साल का कारावास भुगतना पड़ा।

उन्होंने हरिपुरा और त्रिपुरी कांग्रेस सत्रों के अध्यक्ष के रूप में नेताजी के चयन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से अगस्त 1938 में चीन-जापान युद्ध के दौरान चीन में चिकित्सा प्रतिनिधिमंडल भेजने में, बंगाल में वार्षिक बाढ़ के दौरान रहत कार्यों का आयोजन में, किसानों के अधिकारों के लिए लड़ना, 1955 में भारत की यात्रा के दौरान यूएसएसआर के राष्ट्रपति बुलगनिन के किए पुस्तकों का सहलेखन, सेवाग्राम में सामाजिक कार्यों के लिए योगदान, आचार्य विनोबा भावे की 1962 की मालदा यात्रा के दौरान उनकी बैठकों और गतिविधियों का समन्वय आदि योगदान शामिल हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख