ramcharitmanas
✕

विश्व पर्यटन दिवस : क्या है इस बार की थीम, क्या है महत्व

Updated: सोमवार, 27 सितम्बर 2021 (11:41 IST)
हर साल 27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। पर्यटन दिवस 27 सितंबर को ही इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उत्‍तरी गोलार्ध में उच्‍च पर्यटन सीजन खत्‍म और दक्षिणी गोलार्ध में पर्यटन सीजन की शुरूआत में आता है। उत्‍तरी गोलार्ध में उत्‍तर अमेरिका, मध्‍य अमेरिका और कैरिबियन साथ ही एशिया का बड़ा हिस्‍सा भी उत्‍तरी गोलार्ध में आता है। दक्षिणी गोलार्ध में महासागर हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, दक्षिणध्रुवीय महासागर मौजूद है। इस दिवस को मनाने की शुरूआत 1980 में संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई थी। इस्‍तांबुल टर्की में अक्‍टूबर 1997 में 12वीं UNWTO (World Tourism Organization is the United Nations Agency) महासभा में इसे हर वर्ष मनाने का फैसला लिया गया। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा हर साल विश्‍व पर्यटन दिवस की एक थीम तय करता है। आइए जानते हैं क्‍या है -
 
हर साल विश्‍व पर्यटन दिवस को मनाने को एक उद्देश्‍य तय किया जाता है। इस साल विश्‍व पर्यटन दिवस 2021 की थीम 'समावेशी विकास के लिए पर्यटन' (Tourism For Inclusive Growth)है। 
 
विश्‍व पर्यटन दिवस का महत्‍व 
 
घूमना किसे पसंद नहीं है। हर कोई दुनिया में घूमना चाहता है। अलग-अलग संस्कृति, रहन-सहन, ऐतिहासिक जगह तो किसी शहर की खासियत से रूबरू होना चाहता है। इस दिन कई देशों में अलग-अलग प्रकार से गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित होते हैं तो कहीं मेले भी लगते हैं। ताकि वहां पर अधिक से अधिक लोग पहुंचे और उस जगह का मजा लें, अपने दोस्‍तों-परिवार के साथ समय बिताएं। हालांकि यह आम बात हो गई विश्‍व पर्यटन दिवस के बारे में। लेकिन आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि टूरिज्‍म सेक्‍टर का आर्थिक विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है। भारत देश में कई सारी जगह है जो अनजान थी या उस जगह पर जाने के लिए किसी परिवहन मार्ग की सही व्‍यवस्‍था नहीं थी। लेकिन देश के हर कोने- कोने में लोग पहुंच सकें इस प्रकार से हर परिवहन और मार्ग को सुगम बनाया जा रहा है। विकासशील देश के लिए टूरिज्‍म सेक्‍टर बहुत मायने रखता है। 
 
फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्‍म एंड हॉस्पिटलिटी के मुताबिक साल 2020 में मई में एक स्‍टेटमेंट दिया था। जिसमें कहा था कि, 'भारत को कोरोना काल में करीब 10 लाख करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।' पर्यटन उद्योग से जुड़े होटल, ट्रेवल एजेंट, रेस्‍तरां, पारिवारिक मनोरंजन पार्क, थीम पार्क, ऐतिहासिक स्‍थल, कॉरपोरेट पर्यटन स्‍थल इत्‍यादि चीजों पर बुरी तरह असर पड़ा है। 
 
भारत में टूरिज्‍म सेक्‍टर पर नजर डाली जाए तो जीडीपी में करीब 6.8 फीसदी योगदान रहता है। पर्यटन उद्योग से करीब 8.75 करोड़ लोग जुड़े थे। आंकड़ों के मुताबिक यह कुल रोजगार का करीब 12.75 फीसदी है। साथ ही ट्रांसपोर्ट, खेती, हैंडलूम जैसे क्षेत्रों पर भी काफी असर पड़ा है। आइए जानते हैं 2019 के मुताबिक देश की बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से टूरिज्‍म का GDP में कितना योगदान रहा था - 
 
 
इस तरह टूरिज्‍म का देश के आर्थिक व्‍यवस्‍था की बढ़ोतरी में योगदान है। पेश किए गए आंकड़े वर्ल्‍ड ट्रेवल एंड टूरिज्‍म कांउसिल के मुताबिक है। 
 

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख