suvichar
✕

विदेश यात्रा के दौरान संकट में फंसने से बचना है, तो जरूर पढ़ें ये बातें

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (13:02 IST)
यदि आप घूमने के लिए विदेश जा रहे हैं, तो जरूरी सामान की पैकिंग के अलावा कुछ जरूरी जानकारियां भी जुटाकर रखिए। इन जानकारियों के पता होने से अगर आप विदेश में किसी अनचाहे संकट में फंस जाते हैं, तो इससे आपको बहुत मदद मिलेगी। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातें जो विदेश यात्रा में समस्या आने पर उसके समाधान में आपकी मदद करेंगी : 
 
1. यदि विदेश की ट्रिप पर रहते हुए आपका पासपोर्ट खो जाए, तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इस परिस्थिति में आप सबसे पहले वहां के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवा दीजिए, साथ ही आपको ट्रिप पर जाने से पहले ही उस शहर के भारतीय एंबेसी का नंबर और पता अपनी डायरी में नोट कर लेना चाहिए, ऐसी स्थिति में ये बहुत काम आएगा। भारतीय एंबेसी से संपर्क करने पर वे आपको अस्‍थाई पासपोर्ट जारी कर देंगे।

ALSO READ: तकनीक ने बनाई हैं सफर की मुश्किलें आसान, पढ़ें वर्ल्ड टूरिज्म डे पर विशेष फीचर
 
2. यदि विदेश की ट्रिप पर रहते हुए आपका क्रेडिट कार्ड खो जाए, तो सबसे पहले अपने बैंक में कॉल करें और अपना कार्ड ब्लॉक करवा दीजिए।
 
3. जब विदेश यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर आपका सामान खो जाए, तो एयरलाइन के हेल्प डेस्क से संपर्क करें। यदि आपने ट्रेवल इंश्योरेंस कराया होगा, तो आपको सामान का मुआवजा मिल जाएगा। 
 
4. विदेश यात्रा के दौरान अगर आपके इंश्योरेंस पेपर खो जाएं, तो सबसे पहले तो अपनी इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर लॉगिन करने की कोशिश करें या उसी शहर में कंपनी से जुड़े किसी व्यक्ति से संपर्क करे लें। आप जब उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी नंबर जैसी बेसिक जानकारी उपलब्ध कराएंगे तो वे आपको ईमेल के जरिए डॉक्यूमेंट्स की कॉपी भेज देंगे।

ALSO READ: 27 सितंबर : 'विश्व पर्यटन दिवस' पर जानिए 10 सुंदर शहर जो घूमने के लिए हैं शानदार
 
5. विदेश में किसी राजनीतिक या सामाजिक संकट में फंसने पर वहां मौजूद भारतीय एंबेसी से संपर्क करें। वे आपकी हरसंभव मदद करेंगे।
प्रस्तुति : नम्रता जायसवाल 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख