Hanuman Chalisa
✕

अकेले घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये ट्रैवल टिप्स बनाएंगी आपकी ट्रिप को आसान, सुरक्षित और यादगार

नहीं मिल रहा पार्टनर तो एंजॉय करें सोलो ट्रिप, काम आएंगी ये ट्रिक्स

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 18 जून 2024 (16:33 IST)
Solo Travel Tips

कई लोग ट्रैवल करने के बेहद शौकीन होते हैं, लेकिन उन्हें घूमने के लिए कोई साथी नहीं मिलता। ऐसे में परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप भी सोलो ट्रिप एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन इसके आपको ये ट्रिक्स जरूर फॉलो करना चाहिए , जिससे सफर का मजा खराब न हो। आपकी ट्रिप को आसन, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए इस आलेख में हम आपको कुछ ज़रूरी ट्रेवल टिप्स की जानकारी दे रहे हैं।ALSO READ: ट्रैकिंग करने का शौक है तो क्या-क्या सावधानी जरूरी है, खराब मौसम के अलावा क्या होती हैं चुनौतियाँ

 
जरूरत के हिसाब से रखें सामान:
अगर आप पहली बार सोलो ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने साथ जरूरत का सामान ही लेकर जाएं। हो सकता है कि पहली बार अकेले घूमने के डर से आप काफी ज्यादा सामान पैक कर लें, लेकिन इससे आपको सफर में काफी दिक्कत होगी, क्योंकि सामान उठाने और ले जाने में आपको परेशानी हो सकती है। ऐसे में सिर्फ उतना ही सामान अपने साथ लेकर जाएं, जिसके बिना आपका काम नहीं चल सकता है।

थकाऊ प्लान कभी न बनाएं:
जब आप सोलो ट्रिप प्लान करते हैं तो सोचने लगते हैं कि ट्रिप का एक भी सेकेंड बर्बाद नहीं हो। ऐसे में आप बेहद टाइट शेड्यूल बना लेते हैं, जो काफी थकान भरा साबित हो सकता है। ऐसे में जब भी आप घूमने जाएं तो शेड्यूल में गैप जरूर रखें, जिससे जल्दबाजी के चक्कर में आप किसी भी मोमेंट को एंजॉय किए बिना न रहे।

बजट से थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं
सोलो ट्रिप बनाते वक्त आप बजट तो जरूर तैयार करते होंगे। ऐसे में आप उसके हिसाब से ही फंड लेकर चलते हैं, लेकिन यह ध्यान रखें कि आप अकेले जा रहे हैं तो बजट से थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं। ये पैसे किसी भी मुसीबत के वक्त आपके काम आ सकते हैं।

सोलो ट्रिप के वक्त यह बात जरूर जेहन में रहनी चाहिए कि हर मौके के लिए आपके पास प्लान बी होना चाहिए। दरअसल, कई बार रिजर्वेशन आदि कैंसल होने या जगह पसंद नहीं आने पर मूड खराब हो सकता है। ऐसे में प्लान बी आपकी काफी मदद करेगा।

हमेशा परिवार के संपर्क में रहें:
आप सोलो ट्रिप पर चाहे पहली बार जा रहे हो या कई बार जा चुके हैं, लेकिन आपको अपने परिवार से हमेशा कॉन्टैक्ट में रहना चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उन्हें अपनी लाइव लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा हर थोड़ी देर बाद उनसे कॉल आदि पर संपर्क कर सकते हैं। यह तरीका किसी भी मुसीबत में फंसने पर आपके बेहद काम आ सकता है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख