Daily Horoscope
✕

राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की यात्रा को बनाइए यादगार

जानिए बजट से लेकर माउंट आबू में घूमने की जगहों की पूरी जानकारी

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 (14:26 IST)
माउंट आबू जाने के लिए आप ट्रेन, बस या निजी वाहन का उपयोग कर सकते हैं। निकटतम रेलवे स्टेशन आबू रोड है, जो माउंट आबू  से लगभग 28 किलोमीटर दूर है। यहां से माउंट आबू तक जाने के लिए टैक्सी और बस सेवाएं उपलब्ध हैं। माउंट आबू में ठहरने के लिए आपको बजट से लेकर लग्जरी होटल तक के ऑप्शन मिल जाएंगे।

कैसे तय करें बजट
माउंट आबू में घूमने के लिए आपका बजट आपकी लाइफस्टाइल और आप कितने दिन वहाँ घूमना चाहते हैं इस पर निर्भर करेगा। वैसे एक वीकेंड ट्रिप के लिए, लगभग 5,000 से 7,000 रुपये प्रति व्यक्ति का बजट काफी होता है, जिसमें ठहरना, खाना और दर्शनीय स्थलों की टिकट शामिल हैं।

एक साधारण होटल में रहने का खर्च रात के हिसाब से 1000 से 3000 रुपये के बीच हो सकता है। उसके बाद आपके खाने और टिकट का खर्च होता है। प्रतिदिन दो व्यक्तियों के भोजन का खर्च लगभग 500 से 1000 रुपये के बीच हो सकता है।

माउंट आबू में घूमने की जगहें:

•        नक्की झील:
ये झील माउंट आबू का प्रमुख आकर्षण है। नक्की झील में आप बोटिंग कर सकते हैं। वैसे झील के किनारे टहलने का भी अलग ही आनंद होता हैं। यहां बोटिंग का खर्च प्रति व्यक्ति लगभग 200 रुपये होता है।

•        दिलवाड़ा जैन मंदिर:
 माउंट आबू में स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर है और इसकी वास्तुकला देखने लायक है। यहां कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।

•        गुरु शिखर:
माउंट आबू की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित गुरु शिखर से पूरे हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा दिखाई देता हैं। यहां जाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है।

•        सनसेट पॉइंट:
यहां से शाम के समय मनमोहक सूर्यास्त देखने का अपना ही मज़ा है, जो कि एक यादगार अनुभव होगा। यहां पहुंचने के लिए आपको कोई खर्च नहीं आएगा।

माउंट आबू में कितने दिन का प्लान बनाएं:
माउंट आबू में आमतौर पर 2 से 3 दिन पर्याप्त होते हैं। इस दौरान आप शहर के सभी  प्रमुख आकर्षण केन्द्रों का आनंद ले सकते हैं और आराम से घूम सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख