Hanuman Chalisa
✕

पैरासेलिंग का लुत्फ उठाना है तो भारत में ये हैं बजट-फ्रेंडली जगहें

यहां आप ले सकते हैं कम खर्च में पैरासेलिंग का मज़ा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 25 जून 2024 (17:34 IST)
Parasailing

पैरासेलिंग में आप हवा में ऊंचाई से प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। अगर आप रोमांच पसंद करते हैं और पैरासेलिंग के शौकीन हैं, तो भारत में कई जगहें हैं जहां आप सस्ते में इस मजेदार एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं।

आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां कम खर्च में पैरासेलिंग एक्टिविटी का आनंद लिया जा सकता है।ALSO READ: फ्लाइट से सफ़र के दौरान चेक-इन लगेज में कभी न रखें ये चीजें, हो सकती है दिक्कत

गोवा :
गोवा में बीच और पार्टी के अलावा यहां पैरासेलिंग भी काफी पॉपुलर है। गोवा के बागा, कैंडोलिम और कोल्वा बीच पर आप सस्ते में पैरासेलिंग का मजा ले सकते हैं। यहां पर ₹800 से ₹1500 के बीच में यह एक्टिविटी की जा सकती है।

मनाली :
पहाड़ों में पैरासेलिंग का आनंद ही अलग है। अगर आप पहाड़ों में पैरासेलिंग का मज़ा लेना चाहते हैं तो मनाली आपके लिए बेस्ट जगह है। मनाली में सोलंग वैली में आप खूबसूरत बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच पैरासेलिंग कर सकते हैं। यहां पर पैरासेलिंग का खर्चा लगभग ₹1000 से ₹2000 तक होता है।

अलीबाग :
महाराष्ट्र में अलीबाग भी पैरासेलिंग के लिए एक अच्छी जगह है। मुंबई के पास स्थित अलीबाग के बीचों पर आप सस्ते में पैरासेलिंग कर सकते हैं और साथ ही मुंबई की भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर आप ₹800 से ₹1500 के बीच में यह मजा ले सकते हैं।

लक्षद्वीप :
अगर आप कुछ अलग और अनोखा एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो लक्षद्वीप जाइए। यहां के साफ-सुथरे और खूबसूरत बीच पर पैरासेलिंग का मजा ही कुछ और है। यहां पर इसका खर्चा लगभग ₹1500 से ₹2500 तक होता है, लेकिन यह पूरी तरह से वर्थ है।

अंडमान और निकोबार द्वीप :
अंडमान और निकोबार द्वीप भी पैरासेलिंग के लिए बेहतरीन जगह है। यहां का नीला पानी और साफ आसमान पैरासेलिंग का मजा दुगना हो जाता है। अंडमान और निकोबार द्वीप पर पैरासेलिंग का खर्चा ₹1000 से ₹2000 तक होता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख