Daily Horoscope
✕

नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को बनाएगी ‘ग्लोबल सिटीजन’

Updated: शनिवार, 15 अगस्त 2020 (12:23 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों को न केवल अपनी जड़ों से जोड़ेगी बल्कि उसे 'ग्लोबल सिटीजन' बनने का भी पूरा सामर्थ्य देगी।
 
मोदी ने शनिवार को यहां लाल किले के प्राचीर से 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, आधुनिक भारत और नए भारत बनाने के साथ-साथ समृद्ध एवं खुशहाल भारत बनाने में देश की शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। इसी सोच के साथ तीन दशक के बाद एक नई शिक्षा नीति देने में हम सफल हुए हैं। 
 
उन्होंने कहा कि इस शिक्षा नीति का देश के कोने-कोने से स्वागत के समाचार मिल रहे हैं और हमें नई ऊर्जा और विश्वास दे रहे हैं। यह शिक्षा नीति विद्यार्थियों को जड़ से जोड़ेगी, लेकिन साथ-साथ एक ग्लोबल सिटीजन बनाने का भी सामर्थ्य देगी। वह जड़ों से जुड़ा होगा लेकिन उसका सिर आसमान की ऊंचाइयों को छूता होगा।
 
मोदी ने नई शिक्षा नीति की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन की भी बात कही गई है और नवाचार पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश को प्रगति करने के लिए नवाचार और शोध की जरूरत है। नवाचार से हमें जितना बल मिलेगा, उतनी ही हमारी ताकत बढ़ेगी।
 
कोरोना काल मे ऑनलाइन शिक्षा का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि हमने कभी सोचा था कि ऑनलाइन शिक्षा का  गांव-गांव तक माहौल बन जाएगा। कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेस चर्चा का विषय बन गया है। कभी-कभी आफत में भी अवसर बन जाता है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

अगला लेख