biodatamaker

World Day Against Child Labour : विश्व बालश्रम निषेध दिवस आज, जानें 2024 की थीम

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 12 जून 2024 (11:07 IST)
World Day Against Child Labor
 
Highlights 
 
बाल श्रम निषेध दिवस 2024 की थीम क्या है। 
विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया जाता हैं।  
विश्व बालश्रम निषेध दिवस का उद्देश्य क्या हैं।  
 
World Day Against Child Labour: आज विश्व बालश्रम निषेध दिवस हैं। प्रतिवर्ष 12 जून को पूरे विश्व में जितने भी बाल श्रमिक हैं, उनके बाल मजदूरी के विरोध में यह दिन मनाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक दुनिया के बाल श्रमिकों के मुकाबले एक तिहाई से ज्यादा हिस्सा भारत में होना माना जाता है। 
 
आज भारत के बारे में कहा जाता हैं कि यहां बाल मजदूरी बहुत बड़ी समस्या है। वहीं दुनियाभर के कई देशों में यह एक विकट समस्या के रूप में बनी हुई हैं।  हमारे देश में बाल मजदूरी की समस्या सदियों से चली आ रही है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। वर्तमान समय में भी भारत में कई स्थानों पर आर्थिक तंगी के चलते मां-बाप रुपए-पैसों के लालच में अपने बच्चों को होटलों, कारखानों आदि में काम पर लगा देते हैं। 
 
इतिहास : World Day Against Child Labour History 
 
जानकारी के अनुसार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की स्थापना अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन / ILO द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी। इसका उद्देश्य बाल श्रम को खत्म करना तथा जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही बच्चों के विकास को बढ़ावा देना, उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता देना हैं।  

बता दें कि हर साल 12 जून को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और उसके सहयोगी भागीदार मिलकर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस को मनाते हैं, जिसका उद्देश्य बाल श्रम के मुद्दों  को उजागर करके बाल श्रम को समाप्त करना है। भारतीय संविधान के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खदानों, कारखानों और नशीले तथा अन्य सही तरह के व्यवसायों में काम करने से प्रतिबंधित किया गया है।  
 
बाल श्रम निषेध दिवस 2024 की थीम : The theme of World Day Against Child Labor in the year 2024
 
वर्ष 2024 में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की थीम- 'आइए अपनी प्रतिबद्धताओं पर काम करें : बाल श्रम को समाप्त करें' (Let's work on our commitments: Eliminate child labor) तय की गई हैं। जिसका उद्देश्य बाल श्रम को खत्म करने के प्रयास पर प्रकाश डालना है।  
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख