sawan somwar

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 1 मई 2024 (14:33 IST)
maharashtra Diwas
 
 
HIGHLIGHTS
 
• आज महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही राज्यों का स्थापना दिवस है।
• एक मई के दिन ही यह राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे।
• महाराष्ट्र और गुजरात स्थापना दिवस के बारे में जानिए।  
 
Foundation Day of Maharashtra-Gujarat : आज महाराष्ट्र एवं गुजरात का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस दिन के बारे में खास जानकारी...
 
1. प्रतिवर्ष 01 मई को महाराष्ट्र-गुजरात राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है। 
 
2. यह दिन महाराष्ट्र एवं गुजरात में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, क्योंकि 63 वर्ष पहले आज ही के दिन दोनों राज्यों की नींव रखी गई थी। 
 
3. महाराष्ट्र आज भी सांस्कृतिक और समृद्धि से जुड़ा तथा परंपरा और निरंतर प्रगति के रूप में खड़ा है, जो कि दुनिया में एकता का प्रतीक है। 
 
4. इस दिन के इतिहास के बारे में कहा जाता हैं कि 1 मई 1960 को मराठी एवं गुजराती भाषियों के बीच हुए संघर्ष के कारण ही मुंबई राज्य का बंटवारा किया गया था, तथा महाराष्ट्र एवं गुजरात नामक दो राज्यों की स्थापना की गई थी। 
 
5. आपको बता दें कि ये राज्य पहले अलग नहीं थे तथा 1 मई 1960 को बॉम्बे प्रेसिडेंसी से अलग होकर भाषाई आधार पर महाराष्ट्र तथा गुजरात की अलग-अलग राज्यों के रूप में स्थापना की गई थी। उससे पहले गुजरात और महाराष्ट्र बॉम्बे प्रांत का ही हिस्सा रहे थे। तब भारत की संसद में बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम को पारित करने के पश्चात इन्हें दो अलग-अलग राज्यों में बांटने का फैसला किया था। 
 
6. इस तरह महाराष्ट्र राज्य की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी और द्विभाषी बॉम्बे राज्‍य का गठन होने के बाद गुजरात राज्‍य भी 1 मई 1960 को अलग राज्य के रूप में अस्तित्‍व में आया। 
 
7. बता दें कि गुजरात में अधिकांश समय गुर्जर जनजाति के लोगों ने राज किया अत: गुजरात का प्राचीन नाम 'गुर्जरत्रा' है। तथा आजादी के समय महाराष्ट्र राज्य को बॉम्बे स्टेट के नाम से जाना जाता था। 
 
8. 1 मई 1960 को महाराष्ट्र राज्य स्थापित हुआ, जिसकी राजधानी मुंबई को बनाया गया। 
 
9. और गुजरात की राजधानी गांधीनगर है, जो भारत के गुजरात राज्य के गांधीनगर जिले में स्थित एक नगर है। 
 
10. इसी तरह गुजरात राज्य दिवस भी अपनी समृद्धता, सांस्कृतिक विरासत, उपलब्धियों के साथ जुड़ा हुआ है तथा यह एकता का प्रतीक है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 
gujrat-diwas
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख