dharma sangrah

Motion Sickness : सफर के दौरान क्यों होती है उल्टी? जानिए रोकने के आसान घरेलू उपाय

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (10:13 IST)
कई लोगों का सफर के दौरान जी घबराने लग जाता है। फिर चाहे वह बस हो, ट्रेन हो या कार। लंबे सफर के दौरान उन्हें तकलीफ और भी अधिक बढ़ जाती है। जी मचलाने के साथ ही, घबराहट होना, चक्कर आना, बार - बार उल्टी जैसा लगना। मेडिकल भाषा में इसे मोशन सिकनेस कहते हैं। तो आइए आपको बताते हैं सफर में ऐसा क्यों होता है साथ ही इस बीमारी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

सफर के दौरान क्यों घबराता है जी ?

सफर के दौरान इस तरह की घटित होने वाली चीजों को मोशन सिकनेस कहा जाता है। दरअसल, सफर के दौरान दिमाग को अलग - अलग जगह से अलग - अलग सिग्नल मिलते हैं। कान, आंख और त्वचा। जिस वजह से सेंट्रल नर्वस सिस्टम कन्फ्यूज हो जाता है। लेकिन सफर के दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें -

1. कार में या ट्रेवलर में सभी साथियों के साथ पीछे बैठने में मजा जरूर आता है लेकिन पीछे बैठने से आपको समस्या अधिक हो सकती है। इसलिए भूलकर भी पीछे नहीं बैठें। साथ ही कार में भी फ्रंट सीट पर ही बैठें।

2. सफर लंबा हो या छोटा कभी भी खाली पेट सफर नहीं करें। हमेशा कुछ खाकर ही सफर करें।

3. सफर के दौरान किताब बिल्कुल भी नहीं पड़ें साथ ही मोबाइल का भी कम से कम ही उपयोग करें।

4. अगर आपका बार - बार जी मचलाने लगे तो एसी बंद करके नेचुरल हवा लें। आपको जल्दी आराम मिलेगा। चाहे तो कार से मुंह को थोड़ा सा बाहर भी निकाल लें इससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

इन 5 बिंदुओं को करें फॉलो नहीं घबराएगा जी  -

1.सफर के दौरान अपनी सीट पर एक पेपर बिछा लें। इससे आपको उल्टी नहीं आएगी।

2. एक डिब्बी में नींबू को काटकर उस पर काली मिर्च और काला नमक लगा लें। सफर में जी घबराने पर उसे थोड़ा - थोड़ा खाते रहें।

3. तुलसी के पत्ते मिल जाते हैं तो ऐसे सफर के दौरान खाते रहे उल्टी नहीं होगी।

Disclaimer: चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो,आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख