biodatamaker
✕

हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? ये 3 चीजें खाएं तुरंत मिलेगी राहत

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (13:02 IST)
क्या आपने कभी महसूस किया है कि अचानक उठते-बैठते या चलते-फिरते आपके जोड़ों (joints) से कभी कट-कट की आवाज आई हो? अगर ऐसा बहुत बार होता है तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। ये हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। हड्डियों से इस तरह बार-बार आवाज आने पर डॉक्टर से परामर्श करें, साथ ही नीचे बताई गई चीजों का सेवन करने से आपको समस्या से राहत पाने में मदद मिलेगी -
 
 
1 मेथी दाने - 
मेथी दाने का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाने पानी में भिगो दें, फिर सुबह मेथी दानों को चबा-चबा कर खाएं साथ ही इसके पानी को भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से हड्डियों से आवाज आना बंद होने में मदद मिलेगी।

ALSO READ: इन 6 लक्षणों से जानें, आप खा रहे हैं ज्यादा नमक
 
2 दूध पीएं -
हड्डियों से कट-कट की आवाज आने का मतलब ये भी हो सकता है कि उनमें लुब्रिकेंट की कमी हो गई हो। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम देना बहुत जरूरी है।  कैल्शियम के अन्य स्त्रोत लेने के अलावा भरपूर दूध पिएं।
 
3 गुड़ और चना खाएं -
भूने चने के साथ गुड़ का भी सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिन में एक बार गुड़ और भुने हुए चने जरूर खाएं। इससे हड्डियों की कमजोरी दूर हो जाएगी और कट-कट की आवाज आना भी बंद हो जाएगी।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख