Hanuman Chalisa
✕

गले की लारग्रंथि में होने वाला इंफेक्शन 'गलसुआ' से राहत पाने के 5 घरेलू उपाय

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (11:25 IST)
गलसुआ, गले में होने वाला एक तरह का संक्रमण है जो लारग्रंथि में होता है। इसमें दर्द के साथ गले के कान के पास वाले हिस्से में सूजन होती है, जिससे खाने-पीने और निगलने में भी काफी तकलीफ होती है और कई बार दर्द के कारण सिर्फ तरल पदार्थों पर ही निर्भर रहना होता है। जानिए इसके घरेलू उपाय -   
 
1 सिकाई - गलसुआ होने पर गरम पानी और नमक की सिकाई करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा गरम पानी में नमक डालकर गरारे करने से भी लाभ होता है।
 
2 नमक को एक कपड़े में बांधकर इसे गरम तवे पर हल्का सेंक कर गले की सिकाई करें, इससे सूजन उतरेगी और दर्द भी कम होगा।
 
3 पके हुए चावल के गुनगुने मांड में एक चुटकी नमक डालकर इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को पोषण भी मिलेगा, पेट भी भरेगा और गलसुआ में भी लाभ होगा।
 
4 ताजे अदरक को टुकड़ों में काट लें और इन और इन टुकड़ों को सुखा लें। अब इसे काले नमक में लपेटकर चूसें। इसके अलावा कच्चे अदरक को भी काले नमक के साथ चूसने पर लाभ होता है, पर सूखा अधिक फायदेमंद है  
 
5 मेथी के दानों को पीसकर पाउडर बना लें और इसका लेप बनाकर गलसुए वाली जगह पर लगाएं। इसमें एक चुटकी नमक डाकर इसे बेहद हल्का गुनगुना करके लगाने से ज्यादा फायदा होगा।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख