sawan somwar

कब्ज को दूर कर पेट हल्का करना है? तो ये 12 उपाय आजमाएं

Updated: गुरुवार, 25 जुलाई 2019 (11:56 IST)
कब्ज यानी कि पेट का साफ न होना या कह लें कि शौच ठीक तरह से न हो पाना। ज्यादातर लोगों को कभी न कभी कब्ज की समस्या का सामना करना पढ़ा होगा। कब्ज जिसे अंग्रेजी में कॉन्स्टिपेशन कहा जाता है, होने पर कई दिनों तक लगातार पेट साफ नहीं रहता, इस वजह से पूरा दिन बहुत असहज और भारीपन महसूस होता है। बिना कुछ खाए या भूख लगने पर भी ऐसा महसूस होता है, मानो आपका पेट भरा हुआ हो।
 
यदि आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आइए जानते हैं इससे निजात पाने के कुछ आसान से उपाय -
 
1. कब्ज होने के कारण में गलत खानपान, ठीक समय पर शौच न जाना, व्यायाम न करना और शारीरिक काम न होना शामिल हैं।
 
2. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप चोकर समेत आटे की रोटी खाएं और मीठा दूध पियें।
 
3. शकर-गुड़ प्राय: पेट साफ रखते हैं, इसलीए खाने के बाद इसका सेवन करें।

ALSO READ: पेट की समस्याओं में राहत पाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के असरदार घरेलू उपाय
 
4. सब्जियों में पत्ती समेत मूली, काली तोरई, घीया, बैंगन, गाजर, परवल, पपीता, टमाटर आदि खाएं।
 
5. दालों का सेवन छिल्के समेत ही करें।
 
6. अगर दवा की जरूरत हो तो थोड़ा-सा खाने का सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो पेट हल्का रहेगा और शौच भी।
 
7. इमली में गुड़ डालकर मीठी चटनी बनाएं और इसका सेवन करें। इससे पेट साफ रहेगा।

ALSO READ: भूख बढ़ाने के साथ ही किडनी के लिए भी फायदेमंद है ये मसाला, जानिए 5 फायदे
 
8. भोजन के साथ सलाद में नमक डले टमाटर जरूर लें। नमक भी पेट साफ रखता है। कभी-कभी थोड़ा-सा पंचसकार चूर्ण भी ले लें।
 
9. भोजन के बाद सौंफ-मिस्री चबाने से भी पेट ठीक रहता है।
 
10. आधिक कब्ज होने पर त्रिफला, अभयारिष्ट बहुत अच्‍छे विकल्प है। इनसे पेट हल्का हो जाता है।
 
11. रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पी कर सोएं।

ALSO READ: 5 ऐसी चीजें जो लिवर की बीमारी को करती हैं दूर, एक बार पढ़ें जरूर
 
12. अमरूद, पका हुआ केला, बेर, परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ आदि का सेवन करें, कब्ज दूर रहेगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख