sundarkand

बैड कोलेस्ट्रॉल को मोम की तरह पिघला देगा इस पेड़ की छाल का काढ़ा

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (14:06 IST)
कोलेस्ट्रॉल के लिए बरगद की छाल
हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटने के लिए नियमित रूप से दवाएं व डॉक्टर की सलाह जरूरी है। लेकिन कुछ घरेलू उपाय हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में काफ़ी मदद मिलती है। बरगद की छाल भी कुछ इसी तरह से काम करती है, जिसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद
कर सकते हैं।
ये भी देखें: हार्ट अटैक से कैसे बचें? इस लक्षणों को कभी न करें नज़रअंदाज़  
इस्तेमाल का तरीका
कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनका यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो वे काफ़ी कारगर तरीके से काम करते हैं। बरगद की छाल भी कुछ ऐसा ही खास नुस्खा है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने के लिए बरगद की छाल का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है।



 
बरगद की छाल का काढ़ा बनाने का तरीका
बरगद की छाल का काढ़ा बहुत ही आसानी से बनाया जा सकता है। बरगद के पेड़ के तने से थोड़ी छाल उतार लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और एक गिलास पानी में डालकर आंच पर रख दें। कुछ देर बाद उबलने दें और फिर आंच से उतार दें। जब यह काढ़ा थोड़ा ठंडा हो जाए तो छाल को अच्छे से पानी में निचोड़ कर फेंक दें और काढ़े का सेवन करें।

इसके अलावा आप बरगद की छाल के चूर्ण का इस्तेमाल भी काढ़े को बनाने में कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच बरगद की छाल का चूर्ण डालें और अच्छे से उबल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छानकर पी लें।

डॉक्टर की सलाह जरूरी
हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर बीमारी है, जिसका समय रहते इलाज शुरू न किया जाए तो इससे हार्ट अटैक से लेकर स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियां जटिलताओं के रूप में विकसित हो सकती हैं। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज को किसी घरेलू नुस्खे का इस्तेमालकरने से पहले डॉक्टर से इस बारे में एक बार सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख