Hanuman Chalisa

Eye Flu हो जाए तो आजमाएं 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत ही मिलेगा आराम

Conjunctivitis Health diseases : बारिश के मौसम में कंजक्टिवाइटिस की महामारी इन दिनों अधिक फैल रही है। इसमें आंखें लाल-लाल हो जाती है। तथा आंखों में कीचड़ जमा होकर आंखें चिपक जाती है।

इतना ही नहीं इस बीमारी के कीटाणु करीबन 7 दिनों तक आपको घेरे रहता है। आंख आने के दौरान रोगी को आंखों में रेत जैसा कुछ चुभने का बार-बार आभास होता है और चैन नहीं पड़ता हैं। आइए जानें, यहां खास तौर पर आपके लिए प्रस्तुत हैं Eye Flu यानी कंजक्टिवाइटिस रोग निवारण के लिए 5 घरेलू नुस्खे- 
 
कंजक्टिवाइटिस में कैसे करें आखों की देखभाल, पढ़ें 5 घरेलू टिप्स: 
 
1. कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण होने पर डॉक्टर की सलाह से एंटिबायोटिक ड्रॉप या मलहम को रात में लगाकर सोने से पलकों के चिपकने की समस्या दूर होती है।
 
2. कई औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी को उपयोग भी आप कंजक्टिवाइटिस ठीक करने में कर सकते है। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यदि आप रातभर तुलसी के थोड़े से पत्तों को पानी में भिगोकर रखते है और सुबह इस पानी से आंखों को धोते हैं तो इससे आंखों की बीमारी को ठीक होने में मदद मिल सकती है। 
 
3. आई फ्लू या कंजक्टिवाइटिस से राहत पाने के लिए आंखों में गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
4. कंजक्टिवाइटिस की जलन से परेशान हैं तो आंखों की बर्फ से सिंकाई करने से राहत मिलती है। सिर्फ बर्फ को आंख पर न रखते हुए एक रूमाल में आइस क्यूब लपेटकर आप आंखों की सिंकाई कर सकते हैं।  
 
5. हल्के गुनगुने पानी में रुई के फाहों को भिगो कर रोगी अपनी आंखों की किनोरों को साफ कर लें तो इससे पलकों को राहत मिलती है और वे आपस में चिपकेंगी भी नहीं। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: Health care : कंजक्टिवाइटिस आई फ्लू फैल रहा है तेजी से, जानें बचने के उपाय

ALSO READ: Heart Attack : दिल कब देगा 'दगा'? आंखों की रेटिना से AI कर देगा आगाह

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख