Daily Horoscope

ठसके वाली खांसी का घरेलू इलाज, 5 टिप्स से होगी दूर

सूखी खांसी, कफ और बलगम दूर करने के घरेलू नुस्खे

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (17:06 IST)
dry cough
Sukhi khansi ko dur karne ke gharelu upay: इस सर्दी में अधिकतर लोगों को ठसके वाली खांसी चलने लगी है। इसे सूखी खांसी कहते हैं। इस खांसी में बलगम छाती में जम जाता है जिसके चलते श्वास लेने में कठिनाई होने लगती है।  डॉक्टर की सलाह से आप यह घरेलू उपचार आजमा सकते हैं।
 
सूखी खांसी के कारण : बार बार ठंठा खाने या आईसक्रीम खाने से छाती में कफ जम जाता है। ठंड के दिनों में अक्सर यह होता है। इसी के साथ ही धुआं, प्रदूषक, रसायन, एसिड या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स, स्लीप एपनिया, दवाएं, शुष्क हवा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी आदि सूखी खांसी होने के प्रमुख कारण हैं। लंबे समय तरह यह खांसी रहती है तो अस्थमा होने की संभावना बढ़ सकती है।
 
सूखी खांसी में त्यागना क्या हैं?
चाय, बेसन, मैदा, ठंडा, खट्टा, शक्कर और मीठी चीजें।
 
सूखी खांसी में करना क्या है?
1. गर्म पानी : लगातार गर्म पानी का ही सेवन करते रहने से कफ गल जाता है और इससे संक्रमण भी दूर होता है। जब भी पिएं गर्म या गुनगुना पानी ही पिएं।
 
2. भाप लेना : सिर पर तौलिया रखकर गर्म पानी की कटोरी से भाप लेने से भी कफ गल जाता है और तब बलगम बाहर आ जाता है।
 
3. नमक के गर्म पानी के गरारे : गर्म पानी में नमक मिलाकर उसके गरारे करने से गले की सूजन और सूखी खांसी में राहत मिलती है।
 
4. हल्दी के नुस्खें: एक डली गुड़ को हल्दी में मिलाकर सुबह शाम इसका सेवन करने से बलगम फट जाएगा और खांसी में राहत मिलेगी। रात को सोते समय रोज हल्दी मिला दूध का सेवन करें। इसमें चाहे तो थोड़ा सा शहद मिला लें लेकिन ध्यान रखें कि शक्कर न मिलाएं। 
 
5. शहद : एक चम्मच शहद में थोड़ी सी अदरक, कालीमिर्च और नींबू मिलाकर उसका दिन में 2 बार और रात में एक बार सेवन करेंगे तो खांसी में राहत मिलेगी।  आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख