sundarkand

आप नहीं जानते होंगे अदरक के ये 9 असरकारी घरेलू इलाज, अवश्य पढ़ें...

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (12:38 IST)
अधिकतर घरों में अदरक का उपयोग तरह-तरह से किया जाता है। यह भोजन का एक महत्वपूर्ण अंग और औषधि, दोनों रूपों में अदरक या सोंठ का प्रयोग किया जाता है। विशिष्ट गुणों से भरपूर अदरक का इस्तेमाल कई बड़ी-छोटी बीमारियों में भी किया जाता है।
 
आइए जानें अदरक के ये विशेष असरकारी घरेलू इलाज :- 
 
* गीला व सुखा दोनों प्रकार का अदरक चाय में उपयोगी होता है। 
 
* प्रतिदिन सब्जियों में अदरक का उपयोग करने से शरीर के होने वाले वात रोगों से मुक्ति मिलती है।
 
* कब्ज, गैस बनना, वमन, खांसी, कफ, जुकाम आदि में इसका प्रयोग किया जाता है। 
 
* अदरक का सुखाया रूप सौंठ कहलाता है। 
 
* अदरक का ताजा रस पीने से मू‍त्र संबंधी रोगों का निवारण होता है। 
 
* अदरक एवं गुड़ मिलाकर मट्ठे के साथ पीने से पीठ व कमर दर्द में आराम मिलता है।
 
* अदरक का रस शहद में मिलाकर लेने से क्षय रोग में फायदा होता है। 
 
* हिचकी चलने पर अदरक का टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से आराम मिलता है।
 
* अगर किसी व्यक्ति को खांसी के साथ कफ भी हो गया हो तो उसे रात को सोते समय दूध में अदरक डालकर उबालकर पिलाएं। यह प्रक्रिया करीबन 15 दिनों तक अपनाएं। इससे सीने में जमा कफ आसानी से बाहर निकल आएगा। इससे रोगी को खांसी और कफ दोनों आराम भी महसूस होगा। इस बात का ध्यान रखें कि रोगी को अदरक वाला दूध पिलाने के बाद पानी न पीने दें।

ALSO READ: अंजीर के यह 10 गुण आपको साल भर सेहतमंद रखते हैं..जरूर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख