Hanuman Chalisa
✕

तीन तलाक : शांति अब शोर में तब्दील हो चुकी है

Updated: शुक्रवार, 10 अगस्त 2018 (17:34 IST)
जिस तरह से संसार में दो ही चीजें दृश्य हैं, प्रकाश और अंधकार। उसी तरह श्रव्य भी दो ही चीजें हैं - शोर या शांति ...और ये दोनों ही किसी स्थि‍ति, परिस्थति में पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व को लिए हुए होती हैं। 
 
बात कोई भी हो, विवाद कोई भी हो, मुद्दा कोई भी हो... या तो बिल्कुल शांति लिए हुए होगा, जैसे ठंडे बस्ते वाली कहावत इसी के लिए बनी हो।  या फिर कर्इ तरह का शोर लिए, जिसे आजकल हम विवाद या हंगामे के रूप में देखते हैं। 
 
अब तीन तलाक का मामला ही देख लीजिए... सालों से यह तीन तलाक नाम का दंश मुस्लि‍म समुदाय की कितनी ही महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है, उनके अस्तित्व के साथ खिलवाड़ कर चुका है। लेकिन यह सब जारी था...सालों से जारी था... हम भी नहीं जानते कब से, लेकिन मुस्लिम महिलाओं के सम्मान के साथ ये खिलवाड़ अनवरत जारी रहा। और चीत्कार भरे दर्द के बावजूद, न केवल समुदाय विशेष में, बल्कि हमारे पूरे समाज भर में जरा सी आह भी कभी सुनाई नहीं दी। गूंजती हुई अगर कोई आवाज थी, तो वो थी तलाक, तलाक, तलाक... 
 
सोचिए, यहां भावों में ऊफनती कराहों और चीखों के बीच भी सन्नाटा पसरा रहा, जैसे सन्नाटे की इस चादर के नीचे तमाम दर्द के निशान छिप जाएंगे...जब ये सन्नाटा पसरा था, तब कभी कोई ख्याल या प्रयास नहीं नजर आया दीमक की तरह फैलती इस बीमारी को रोकने का लेकिन अब देखिए, जब बात शुरू हुई तो सन्नाटा कहीं गुम सा है और विवादों ने अपनी अपनी जगह संभाल रखी है।
 
वि‍षय वही है, गंभीरता भी ही लेकिन शांति अब शोर में तब्दील हो चुकी है.. चाहे समाज के ठेकेदारों का शोर हो, सदियों से थमे दर्द को चीरती चीखों का शोर हो या फिर इस मामले पर राजनीतिक श्रेय लेने के लिए मचे घमासान का शोर हो...।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

अगला लेख