biodatamaker

होली-रंगपंचमी के रंग निकालने के 5 आसान तरीके

Updated: शनिवार, 11 मार्च 2023 (13:37 IST)
होली के पर्व पर रंगों से खेलना सभी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जब बात रंगों को छुड़ाने की हो तो यही रंग निकालना एक सजा की तरह ही लगता है।

आइए यहां जानते हैं होली के रंग निकालने के 5 सरल तरीके- 
 
1 खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल और 1 चम्मच सिरका मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे को इससे साफ करें। आपके चेहरे पर लगे सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा खिली-खिली हो जाएगी।
 
2 बेसन में नींबू और दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें।
 
3 अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, 2 चम्मच जिंक ऑक्साइड और 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार करके इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और 20-25 मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।
 
4 संतरे के छिलके व मसूर की दाल व बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर लगाकर मसाज करें और चेहरा धो लें। आपकी त्वचा साफ होगी और उसमें निखार आएगा।
 
 5 जौ का आटा व बादाम का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ करें। यह स्क्रब की तरह भी कार्य करेगा और रंग छुड़ाने में मददगार होगा। इस तरह बेहद आसान तरीके से आप होली पर अपना रंग निकाल सकते हैं। 

holi health care 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख