Daily Horoscope
✕

सिर की रूखी त्वचा में डैंड्रफ़ से परेशान हैं तो जरूर आजमाएं ये घरेलू उपाय

Published: गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (16:58 IST)
जब हम अच्छी सेहत की बात करते हैं, तब हमारे सिर में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। लेकिन बालों में डैंड्रफ़ यानी कि रूसी होना एक आम समस्या हो गई है। यह सिर की त्वचा के रूखेपन के कारण होती है और अन्य कई समस्याओं को जन्म देती है। आइए हम आपको खराब दिखने वाले डैंड्रफ़ के छुटकारा दिलाने के कुछ सटीक घरेलू उपाय बताते हैं-
 
1. बालों को स्वस्थ रखने और समस्याओं से बचने के लिए तेल की मसाज बेहद आवश्यक है। बालों में तेल न लगाने के कारण त्वचा रूखी होती है, जिससे रूसी की समस्या होती है। इससे बचने के लिए आप नारियल तेल, बादाम तेल या फिर जैतून के तेल की मालिश कर सकते हैं। मालिश के लिए हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
 
2. रूसी से निपटने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाकर बालों पर लगाने से फायदा होता है। नींबू में प्राकृतिक अम्ल होता है जो रूसी को आसानी से खत्म कर देता है और शहद रूखापन दूर करने में मदद करता है। इसमें किसी तेल को मिलाकर भी सिर की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
 
3. सि‍र की त्वचा से रूखापन हटाने के लिए जैतून का तेल बेहद लाभप्रद होता है। यह आश्चर्यजनक रूप से सूखे और रूसी वाले बालों के लिए फायदेमंद होता है। शहद के साथ भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। शहद में संक्रमण विरोधी के साथ सूजन विरोधी गुण भी पाया जाता है।
 
4. सिरका आपके बालों को रूखेपन से बचाने में मदद करता है और आपके सिर से रूसी की परत हटाता है। आप सिरके से अपने बालों पर मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें, रूखापन कम हो जाएगा।
  
5. दही में भी प्राकृतिक रूप से अम्ल होता है, जो रूसी को खत्म कर रूखापन खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए दही में बेसन या शहद को मिलाकर अपने सिर की त्वचा पर आधा घंटा लगाकर रखें और शैंपू से धो लें। दही के साथ अंडे का सफेद हिस्सा भी बालों में लगाया जाता है। इस प्रयोग से रूसी की समस्या समाप्त हो जाएगी।

ALSO READ: वैसलीन, ग्लिसरीन, क्रीम... इन सभी का एक ही विकल्प है - मलाई
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख