Hanuman Chalisa

साफ सुथरा घर लगे सुंदर

घर की सफाई है जरूरी

गायत्री शर्मा
NDND
हम सभी को अपना घर सबसे प्यारा लगता है। घर भले ही ईंट-गारे से बना हो किंतु उस निर्जीव घर को हम प्यार से सजाकर सजीवता प्रदान करते हैं। भले ही हमारा घर आलीशान बंगला ना हो परंतु यदि वह साफ-सुथरा हो तो वह बंगले से भी अधिक अच्छा लगता है।

अक्सर हम तीज-त्योहारों पर ही घर की साफ-सफाई करते हैं, जो कि गलत है। घर का उपयोग तो हम हर दिन करते हैं फिर हर दिन साफ-सफाई क्यों नहीं? यदि रोजाना घर की साफ-सफाई की जाए तो घर की सुंदरता और भी अधिक बढ़ जाती है तथा उस घर से हमें एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

यदि हर रोज आप अपने दूसरे कामों में व्यस्त रहते हैं तो आप सप्ताह में एक दिन ऐसा तय करें, जब आप घर की साफ-सफाई करें। आइए हम आपको बताते हैं, घर की साफ-सफाई के कुछ आसान टिप्स -

* वैक्यूम क्लीनर से सोफे के कोनों व पलंग आदि की धूल ‍साफ करें।
* काँच की टेबल को गीला करके अखबार से साफ करें।
* ट्यूब लाईट व पंखे को मुलायम कपड़े से साफ करें।
* लकड़ी के फर्नीचर पर दाग-धब्बे पड़ने पर कोड लिवर ऑइल लगाकर साफ करें।
* कम्प्यूटर व माउस पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करें।
* फर्श पर पोछा लगाने के पानी में सुंगधित फिनाइल की कुछ बूँदें डालकर पोछा लगाएँ।
* सफाई करने के बाद घर में रूम फ्रेशनर छिड़कें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा