शॉवर से बढ़ाएँ बाथरूम की शान
ND
आप चाहें तो अपने बाथरूम में थर्मोस्टेट मिक्सचर विद जेट नोजल्स एंड लेड रेन शॉवर लगा सकते हैं। यह शॉवर आपके शरीर के तापमान के हिसाब से आप पर पानी डालता है और लेड शॉवर से हलकी रोशनी आपके शरीर पर पड़ती रहती है। आप चाहें तो पानी का तापमान मैन्युअली भी कंट्रोल कर सकते हैं।
आजकल लेड शॉवर भी लागों को काफी आकर्षित कर रहे हैं जो आपको प्रकृति के नजदीक होने का अहसास कराता है। इस शॉवर में से पानी के साथ निकलने वाली हल्की रोशनी आपके मूड को एकदम तरोताजा कर देती है। इतना ही नहीं, लेड शॉवर में निकलने वाली रोशनी हर मिनट अपना रंग भी बदलती है ताकि आपको मिले एक खूबसूरत अहसास।

