मोजाइक से सजाएं घर के कोने
ND
उदाहरण के तौर पर आप इसे रसोई में गैस के पास लगा सकती हैं या अपने बाथरूम का लुक बदलने के लिए उसमें मोजाइक सिंक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मोजाइक टाइल तीन तरह के होते हैं - मोजाइक ग्लास, मोजाइक लाइमस्टोन और मार्बल मोजाइक। मोजाइक ग्लास की अनूठी टिमटिमाती हुई सी बनावट होती है जो लिविंग रूम के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें अलग-अलग रंगों के कांच के टुकड़ों को चिपका कर बनाया जाता है।
ND
ये टाइल्स कई आकार में आते हैं। इनके अलग-अलग आकार को एक साथ इस्तेमाल में लाकर बहुत अच्छे डिजाइन बन सकते हैं। वैसे इसमें जितने अच्छे डिजाइन बन सकते हैं उतनी ही यह टिकाऊ होती है। साथ ही, इसे देखभाल की ज्यादा जरूरत नहीं होती और सालों चलती है। देखा जाए तो घर के लिए यह एक अच्छा निवेश है।

