1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
  6. मकान में गार्डनिंग के नियम

Rules of Gardening in Vastu | मकान में गार्डनिंग के नियम

वास्तु
ND
ND
मकान में गार्डनिंग :

आजकल लोग स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक होते जा रहे हैं। प्रायः शहरों में बन रहे मकानों में गार्डनिंग की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है। वास्तु के अनुसार मकान में गार्डनिंग के कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं, जो निम्नानुसार है -

ऊँचे व घने वृक्षों को हमेशा मकान की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएँ।

पौधे भवन में इस तरह लगाएँ कि प्रायः तीसरे प्रहर अर्थात्‌ तीन बजे तक मकान पर उनकी छाया न पड़े।

वृक्षों में पीपल का वृक्ष पश्चिम दिशा में, बरगद का वृक्ष पूर्व दिशा में, गूलर का वृक्ष दक्षिण दिशा में और कैथ का वृक्ष उत्तर दिशा में लगाएँ।