Hanuman Chalisa

फूल सजाएँ कुछ इस तरह

Written By WD
Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2009 (12:46 IST)
PRPR
* किसी वॉस को अलग-अलग फूलों से सजाने के लिए पहले इसे पानी से भर लें। फूलों की डंडियों से जुड़ी पत्तियों को अलग कर दें। अब फूलों की डंडियों को वॉस की दुगुनी लंबाई में काटें। अब बीच की जगह छोड़कर आस-पास पत्तियाँ तथा छोटे फूल सजा दें। यदि लंबे फूलों सजाना है तो वॉस के किनारे से प्रारंभ करते हुए बीच में सबसे लंबी डंडी सजाएँ जिससे त्रिभुजाकार लुक आएगा।

* बुके शैली में सजाने के लिए फूलों की डंडियों में से निचली पत्तियों को अलग कर दें। अब इन डंडियों को उँगलियों तथा अँगूठे से ऊपर की ओर तानते हुए पकड़ें। डंडी सहित एक फूल लें अब इसके ऊपर 45 डिग्री का कोण बनाते हुए दूसरी डंडी रखें। इसी तरह से डंडी और फूलों को रखते जाएँ और घड़ी की दिशा में घुमाते जाएँ। एक जैसे रंगों को एक दूसरे से दूर-दूर जमाएँ। जब सभी फूल लग जाएँ तो इसे पारदर्शी टेप की सहायता से बाँध दें फिर इस पर रिबन लपेट दें।

* सेंटरपीस सजाने के लिए एक उथले पात्र में भीगा हुआ फ्लोरल फोम रखें। सभी फूलों तथा पत्तियों को एक ही आकार में काटें। कुछ डंडियों को लंबा भी रख लें। अब फ्लोरल फोम में कुछ पत्तियाँ बेस बनाने के लिए खोंस दें। अब सबसे लंबे फूल को बीच में लगाएँ और इसके आस-पास वृत्ताकार में फूल सजा दें। फूलों को आप जापानी पंखे के आकार में भी सजा सकते हैं।

* अब आते हैं सजाने के तरीके पर, एक पतली गर्दन का वॉस लें व इसे पानी से भर दें। फूल की डंडी को वॉस के दुगुनी लंबाई में काटें। इसकी पत्तियाँ निकाल दें, फिर इसे वॉस में रखें। इसकी डंडी पर कोई लता या नाजुक सी शाखा लपेट दें या वॉस के किनारे पर कुछ पत्तियाँ वगैरह लगा दें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा