dharma sangrah

फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन

फूलों से सजा हो आपका गार्डन

Written By WD
Updated: सोमवार, 6 जून 2011 (16:44 IST)
ND
बोगनविलिया
जो बिना पानी के खूब फूल देता है। इसे आप गमले में भी लगा सकते हैं। चाहे मंडप बनाएं या फिर मेहराब के रूप में। इसमें शुभ्रा (श्वेत), मेरी पामर (दो रंगा मेजंटा व श्वेत), लेडी बेरिंग (गहरा पीला), थीमा (फूल मेरी पामर जैसे परंतु हरे पत्तों पर पीली आकर्षक धारियां), गोपाल (लाल फूल परंतु पत्ते श्वेत), पार्थ, बेगम सिकंदर (गहरा जामुनी), चेरी ब्लॉजम (दो रंग, दोहरी गुंथी पंखुड़ी वाले फूल) अनेक आकर्षक रंगों वाली किस्मों में से किसी को भी कुछ चुन सकते हैं।

सकुलेंट
इस प्रजाति के पौधे भी कम पानी में चलते हैं, परंतु मई-जून की तीखी गर्मी से इन्हें बचाना जरूरी होता है। केवल सुबह की धूप ही ये सह सकते हैं। इन्हें गमलों में ही लगाएँ। सदाबहार पौधे जैसे फर्न, यूनेनिमस, क्रोटन, अरेलिया, फिलोडेंड्रान, मरान्टा भी खूब अच्छे चलते हैं। इन्हें सुबह की धूप की जरूरत होती है। गमलों में पानी चाहें तो दो दिन में दें, परंतु पत्तों पर छिड़काव शाम के समय रोज करें।

यूफोर्बिया
सुर्ख लाल रंग के फूलों से लदे यूफोर्बिया आकर्षक दिखाई देते हैं। इसे गमले में लगाया जा सकता है। लन्टाना-यह झाड़ीनुमा पौधा है। सुनहरे पीले रंग व लाल सिंदूरी रंग के फूलों वाले इन पौधों को गमले और जमीन दोनों में लगाया जा सकता है। इसे खुली धूप अवश्य दें। इसमें एक फालसई रंग की किस्म भी आती है। तेज धूप वाले स्थान पर जमीन पर इसके बेलनुमा पौधे दूर-दूर तक फैल जाते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

मैं गीत बन अधरों पर आऊंगा

NEET Controversy: छात्रों की आड़ में अराजकता फैलाने की साजिश

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध