ramcharitmanas

पेड़ों से सजाएँ अपनी कि‍स्‍मत

Written By ND
Published: सोमवार, 24 मई 2010 (15:55 IST)
ND
पेड़ों से आप अपनी किस्मत सँवारे सकते हैं। सुनने में यह अजीब लगता है, लेकिन इसमें कुछ हद तक सच्चाई है। फेंगशुई को मानने वालों के अनुसार ये सही है और वास्तव में इससे फायदा होता है।

खैर सच्चाई चाहे जो भी हो, इससे आपकी किस्मत सजे या नहीं सजे आपका घर जरूर सजेगा और बेहद खूबसूरत लगेगा। आप ज्यादा मत सोचिए यहाँ पर किसी दैवीय पेड़ की बात नहीं हो रही है, बल्कि आकर्षक लगने वाले पेड़ बैम्बू स्टीक की बात हो रही है।

पिछले कुछ समय से राजधानी के विभिन्न बाजारों में बैम्बू स्टीक की जमकर बिक्री हो रही है। फेंगशुई के मानने वाले भी इसे खरीद रहे हैं और नहीं मानने वाले भी अपने घरों में इसे रख रहे हैं। ये तीन तरह के साइज में मिल रहा है।

यह देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लगता है, साथ ही इसकी खासियत है कि रूम के अंदर छोटे से जगह में भी यह सालों तक हरा और ताजा रहता है। लम्बे समय तक हरा और ताजा रखने के लिए सप्ताह में एक बार पानी बदलना जरूरी है।

आजकल अधिकांश लोग अपने कमरों में फूल के पौधे या किसी और सजावटी पेड़ों को लगाने के बजाए बैम्बू स्टीक को लगाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये पेड़ सरोजनी नगर, जनपथ, पालिका बाजार, चांदनी चौक, नेहरु प्लेस आदि कई जगहों पर मिल रहा है। सरोजनी नगर में बैम्बू स्टीक बेचने वाले अजय ने बताया कि पिछले एक साल से ये बहुत ज्यादा बिक रहा है।

छोटे वाले बैम्बू स्टीक पॉट के साथ 50 रुपए में मिल जाता है, मिडियम साइज वाला 70 से 150 रुपए के बीच में और बड़े वाले 500 से 700 रुपए में मिलता है। बैम्बू स्टीक की खरीद-बिक्री में बहुत ज्यादा मोलभाव होता है ।

घर के किसी कोने में आप इसे सजा सकते हैं। छोटे वाले बैम्बू स्टीक को लोग टेबल पर रखना ज्यादा पसंद करते हैं, जबकि बड़े वाले को घर के अन्दर कहीं भी रखा जाए, वह खूबसूरत ही लगेगा।

नॉर्थ ईस्ट की रहनेवाली किम का कहना है बैम्बू स्टीक शुभ होता है, इसलिए हमारे इलाके (नॉर्थ ईस्ट) के सभी लोग अपने घरों में इस पेड़ को रखते हैं। वहीं दिल्ली के रहने वाले राहुल का कहना है कि ये बेहद खूबसूरत है, इसी वजह से मैं और मेरे दोस्तों ने इसे खरीदा है।

किसी को गिफ्ट देने के लिए भी बैम्बू स्टीक अच्छा विकल्प है, इस पेड़ को आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को किसी भी मौके पर गिफ्ट कर सकते हैं, क्योंकि यह सस्ता भी है और आकर्षक भी है। अगर अभी तक आपने अपने यहां इसे नहीं लाया है तो देर मत किजिए। जल्दी से बाजार जाइए और बैम्बू स्टिक घर ले आइए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जीना सीखिए

Friendship Day 2026: अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए 5 यूनिक गिफ्ट आइडिया, नया ट्रेंड हो रहा वायरल

Friendship Day 2026: कैसे दोस्तों के दोस्त बन जाते हैं जिंदगी के सबसे पक्के दोस्त?

गाली पर इतना बवाल क्यों? भाषा बिगड़ रही है, या समाज का असली चेहरा सामने आ रहा है?

कागज से नहीं, भ्रांतियों से बचने की आवश्यकता है