गर्मी से राहत, हर घर की चाहत
ND
गर्मियों में सबसे बेहतर ट्यूबलाइट और सीएफएल रहती है जिससे रोशनी के साथ-साथ कमरा बड़ा भी लगता है। साथ ही ड्राइंग रूम में पौधों को सजाना चाहिए और रोजाना ताजे फूल सजाने चाहिए। बरामदे में धूप से बचने के लिए चिक लगाई जाए तो इस मौसम में भी घर गर्मी से कोसों दूर रहेगा।
गर्मी के मौसम में यदि हो सके तो भारी सोफे के बदले केन के सोफे और हल्का फर्नीचर रखना चाहिए। पीले, हरे, लाल बल्बों का उपयोग भूल कर न करें, क्योंकि उससे गर्मी आकर्षित होती है।

