कितना सुरक्षित है आपका घर
- झरना सरियाल
हम रोज अखबारों में चोरी और डकैती की खबरे पड़ते हैं, कहीं खाली घर में लूटपाट तो कहीं बूढ़े लोगों को मारकर लूटने की खबर। ऐसे में जब हम नया घर खरीदने या बदलने के बारे में सोचते हैं तो उस समय हमारे मन में यह बात सबसे पहले आती है कि क्या यह घर सुरक्षित है या यह एरिया सुरक्षित है?
वैसे भी अब पहले जैसा माहौल तो रहा नहीं कि एक ही घर में बड़ा परिवार रहता हो। आजकल तो छोटे परिवारों का चलन है। सभी कामकाजी हो गए हैं और ज्यादातर या तो अकेले रहते हैं या उनके जाने के बाद घर में सिर्फ उनके बूढ़े माता-पिता ही रहते हैं।
इसके अतिरिक्त अगर कोई नहीं होता तो अपना घर अकेले नौकर के ऊपर छोड़कर जाना होता है या फिर लंबे समय तक घर बंद रहता है क्योंकि घर के सभी सदस्य कामकाजी हैं। यही सब बातें कई बार खतरनाक साबित हो सकती हैं। ऊपर से आजकल शादी और त्योहार का मौसम भी लौट आया है इसलिए कभी-कभी बैंक से पैसे या जेवर निकालकर घर में रखने पड़ते हैं।
ऐसे में रात की नींद उड़ना तो स्वभाविक है क्योंकि सावधानी बरतने की जरूरत भी बढ़ जाती है। ऐसे में क्या करें जिससे घर को सुरक्षित रखा जा सके। इसका एक उपाय है कि किसी बाहरी मदद के बजाय आप खुद ही अपने घर की सुरक्षा करने के बारे में सोचें।
आप चाहें तो इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा के बारे में पता कर सकती हैं। इससे आप एक ही बटन से घर को पूरी तरह से लॉक कर सकती हैं और अलार्म भी लगा सकती हैं।
अगर आप चाहें तो कुछ चीजें घर की सुरक्षा के लिए लगवा सकती हैं जैसे वीडियो डोर फोन, अनुचित हस्तक्षेप का पता लगाने वाला यंत्र, अलार्म सिस्टम व आग से सुरक्षा। निरीक्षक और वीडियो डोर फोन किसी भी कर्मचारी या विभाग की निगरानी रखता है।
इंट्रूजन डिटेक्शन यानी अनुचित हस्तक्षेप का पता लगाने वाला यंत्र और अलार्म सिस्टम से किसी भी तरह की तोड़फोड़ या जबरदस्ती घर में घुसने जैसी कोई भी गतिविधि होने पर अलार्म बजेगा।
आकस्मिक लगने वाली आग से सुरक्षा अलार्म बचा जा सकता है। वैसे इस प्रकार की घर के सुरक्षा के लिए यंत्र 15 हजार से लेकर 30 हजार तक में लगवाए जा सकते हैं जिसमें वीडियो डोर फोन और बर्गलर किट भी शामिल हैं। इसके अलावा अपने घर में जैसा ऑटोमेशन कराना चाहती हैं, इसकी कीमत उन उपकरणों पर निर्भर करती है।
आप चाहें तो पूरे घर को ऐसे उपकरणों द्वारा सुरक्षित कर सकती हैं या फिर इनका इस्तेमाल किसी कमरे या जगह के लिए भी कर सकती हैं। आजकल ऐसी चीजों के बारे में हम पढ़ते तो हैं लेकिन इन पर ध्यान नहीं देते। यह तो सोचिए इससे घर के लिए चौकीदार या नौकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घर सुरक्षित भी रहेगा। इसीलिए एक बार के खर्चे से अगर घर सुरक्षित हो सकता है तो इसमें नुकसान नहीं है।
ND