dharma sangrah

कहाँ पर बनाएँ पानी का टैंक

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (11:43 IST)
NDND
जल हमारे जीवन की एक महती आवश्यकता है। जीवन के लिए अमूल्य इस जल का संग्रह करने के लिए हम घर की छत पर पानी की टंकी बनवाते है या फिर आँगन में जमीन के नीचे पानी का टैंक।

घर में पानी का टैंक कहाँ पर बनाया जाए। इसको लेकर हमारे मन में हमेशा भ्रम रहता है। वास्तु में आपकी इस समस्या का भी समाधान है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार पानी का टैंक कहाँ होना चाहिए।

* पानी का टैंक हमेशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित होना चाहिए।

* यह टैंक कभी भी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में नहीं बनवाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको दुर्घटना या धन का नाश होने का भय रहता है।

* इस टैंक का निर्माण पश्चिम दिशा में कराया जाना शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा वरूण देव की दिशा है, जो जल देवता वरूण देव की दिशा है।

* टैंक ऐसी जगह बनाया जाए, जहाँ पर से उसमें सुबह की सूर्य की किरण प्रवेश करे।

* पानी का टैंक उत्तर-पश्चिम दिशा में नहीं बनाना चाहिए। यदि टैंक इस दिशा में बनाया जाता है तो टैंक का आकार छोटा रखना चाहिए तथा इसकी दूरी उत्तर-पश्चिम दिशा के कार्नर से कम से कम दो फीट होनी चाहिए।

* पानी के टैंक पर प्लास्टिक के ढक्कन न लगाएँ। यदि आप प्लास्टिक के ढक्कन लगा ही रहे हैं तो वह नीले या काले रंग के होने चाहिए क्योंकि ये सूर्य की ऊष्मा के अच्छे अवशोषक होते हैं।

* यदि संभव हो तो पीने के पानी व अन्य कार्यों में उपयोग में लाए जाने वाले पानी के लिए अलग-अलग टैंक होना चाहिए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!