Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ऑफिस हो तो ऐसा

ऑफिस की सजावट जरूरी

गायत्री शर्मा
NDND
ऑफिस हमारा कार्यस्थल होने के साथ-साथ हमारी जिंदगी को भी प्रभावित करता है। हम ऑफिस में सप्ताह के सा‍त दिनों में से छ: दिन बिताते हैं। इसका यह अर्थ हुआ कि हमारा अपने घर से अधिक समय ऑफिस में काम करने में ही गुजर जाता है।

व्यक्ति ठीक तरह से काम तभी कर पाता है, जब उसे शांत व खुशनुमा माहौल मिले। यह माहौल तभी मिल सकता है, जब ऑफिस का इंटीरियर बेहतर हो। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें, जो आपके ऑफिस को एक बेहतर व सुंदर कार्यस्थल बनाने में मददगार होगी -

* ऑफिस में हर टेबल पर पर्याप्त रोशनी पहुँचे। इसकी समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

* हर व्यक्ति को काम करते समय प्राइवेसी पसंद है। अत: ऑफिस की सीटिंग व्यवस्था में इस बात का विशेष ख्‍याल रखा जाना चाहिए।

* दीवारों के रंग व्यक्ति की सोच को भी प्रभावित करते हैं इसलिए ऑफिस की दीवारों पर हल्के व खुशनुमा रंगों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

* पौधे हमारी आँखों व मन को सुकून देते हैं। ऑफिस में पर्याप्त संख्या में पौधे व गमले होने चाहिए।

* ऑफिस में पंखे, एयरकंडीशनर, वाटरकूलर, चाय-कॉफी मशीन आदि भी होना चाहिए।

* साफ-सुथरा व हवादार ऑफिस बेहतर होता है।

* ऑफिस का रिसेप्शन कंपनी का आईना होता है। इसी से ऑफिस के बारे में सतही अंदाज हो जाता है। अत: रिसेप्शन की साज-सज्जा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?