Hanuman Chalisa

Home Tips: बारिश में दरवाजे से आने लगी है कर्कश आवाज, इन तरीकों से करिए इस समस्या का निदान

खिड़की दरवाजों की इस दिक्कत से ऐसे पाएं आसानी से छुटकारा

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (13:27 IST)
noise free window and door
 
Home Tips: बारिश के सीजन में घरों के खिड़की दरवाजे फूल जाना आम बात है।  दरवाज़े खिड़की फूलने की वजह से उन्हें खोलने बंद करने में दिक्कत आने लगती है।  साथ ही उनसे कर्कश आवाज भी आती है और इस शोर से चिड़ भी पैदा होती है।  

अगर आप इससे परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए है।  आज इस आलेख में हम आपको इसी समस्सया से निपटने के कुछ उपाय बता रहे हैं।  ALSO READ: Home Tips: क्या आपके बाथरूम में भी आ रहे हैं बरसाती कीड़े, इन तरीकों से करें इस समस्या का परमानेंट इलाज

दरवाजे से आने वाली आवाज के कारण
बारिश में खिड़की दरवाजे फूलना आम बात है, दरवाजे से आवाज आने के कई कारण हो सकते हैं।  जैसे दरवाजे का ढीला होना, जोड़ों में ग्रीस न होना, या दरवाजे के निचले हिस्से का फर्श से रगड़ना।  

बारिश से फूले दरवाजों के लिए क्या करें  
यदि खिड़की दरवाजे बारिश से फूले हैं तो उनकी चोखट पर सरसों का तेल लगा सकते हैं।  एक रुई के फोहे में थोड़ा सा तेल लेकर खिड़की दरवाजे पर अच्छे से लगा दें।  ये तेल एक ग्रीस की तरह काम करेगा और एक दो दिन में ही दरवाजे आसानी से खुलने बंद होने लगेंगे।

हिंज चेक करें और डोर स्टॉप लगवाएं
अगर हिंज खराब हो गए हैं, तो आप नए हिंज लगवा लें।  इसके अलावा कई बार दरवाजे के निचले हिस्से की वजह से भी आवाज आने लगती है।  ऐसे में आप दरवाजे के निचले हिस्से की जांच करें।  दरवाजे के निचले हिस्से में एक डोर स्टॉप लगाएं।  यह दरवाजे को पूरी तरह से बंद होने से रोकेगा और आवाज कम करने में मदद करता है।  

दरवाजों के लिए वेदर स्ट्रिप
आप दरवाजे के किनारों पर वेदर स्ट्रिप लगा सकते हैं।  ये काम आप किसी पेशेवर कारपेंटर की मदद से करवाएं।  आप दरवाजे के हैंडल और लॉक की जांच भी करवा सकते हैं।  अगर इनमें गड़बड़ी है, तो आप इन्हें बदल सकते हैं इससे दरवाजे से आवाज आना काम हो जाएगी।  

 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख