Hanuman Chalisa

इस बार घर का इंटीरियर करवा रहे हैंं? तो डिजाइनर डोर नॉब्स लगवाना कतई न भूलें

जब बात घर की साज-सज्जा की हो तो छोटी से छोटी चीजें भी बहुत मायने रखती है। यदि आप इस बार घर का पूरा फर्नीचर बनवा रहे हैं या घर के दरवाजे व कुछ हिस्से बदलने का प्लान हो, तो दरवाजों में लगे 'डोर नॉब्स' को कतई न भूलें। इन दिनों कई प्रकार के डिजाइनर डोर नॉब्स बाजार में मिल रहे है। आइए, जानते हैं डोर नॉब्स के बारे में - 
 
1. डोर नॉब को आप केवल डोर को खोलने और बंद करने के लिए इस्तेमाल में आने वाले महज एक हैंडल नहीं समझें। घर में प्रयोग हुई हर एक चीज आपके घर को एक लुक और फील देती है। ऐसे ही 'डोर नॉब्स' अब ऐसे हार्डवेयर के रूप में जाने जाते हैं जो एंट्री गेट से लेकर आपके बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और यहां तक कि आपके बाथरूम तक हर दरवाजे के लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
 
2. डिजाइनर डोर नॉब्स आजकल का लेटेस्ट ट्रेंड है जो आपके घर के दरवाजों के साथ ही आपके घर को भी आकर्षक लुक देता है। इंटीरियर के लिहाज से भी यह एक अहम जगह रखता है।
 
3. इन दिनों बाजार में लॉक वाले डोर नॉब से लेकर बिना लॉक वाले डिजाइन भी उपलब्ध हैं। आप ऐसा कोई डोर नॉब पसंद कर सकते हैं जिसमें इन-बिल्ड लॉक की सुविधा हो।
 
4. डोर नॉब का चयन हमेशा डोर कलर व रूम की थीम के अनुसार ही करें। एंटीक 'डोर नॉब' से लेकर डमी 'डोर नॉब' आदि की एक विशाल रेंज आपको बाजार में मिल सकती है।
 
5. नॉब चुनते समय यह ध्यान रखें कि सबसे पहले आपके घर का मैन डोर ही आपके लिविंग और लाइफस्टाइल को दर्शाता है। तो मैन डोर पर थोड़ा बड़ा, शानदार डोर नॉब होना चाहिए।
 
6. मैन डोर के लिए आप ब्रॉस, सिल्वर, गोल्ड या ब्लैक निकल फिनिश में से कोई भी चुन सकते हैं। इसके हैंडल में लॉक लगे हुए आते हैं पर यदि आपके दरवाजे में लॉक की सुविधा अलग से है तो आप कोई डेकोरेटिव नॉब भी चुन सकते हैं। बढ़िया क्वालिटी के मॉडर्न डेकोरेटिव हैंडल की रेंज 1600 रुपए से लेकर 20,000 तक हो सकती है। 
 
7. घर के अंदर बेडरूम, किचन और बाथरूम के डोर के लिए आप ऐसा नॉब चुनें जो घर के इंटीरियर डिजाइन से मैच करता हो। स्टोन के नॉब से लेकर मैटल की नक्काशी वाले कई नॉब आपको मिल जाएंगे और उनमें आप सिल्वर या गोल्ड की फिनिशिंग भी ले सकते हैं। फाइबर के नॉब सस्ते जरूर होते हैं, परंतु उनकी कोटिंग और फिनिशिंग इन पर पानी पड़ते ही उतरने लगती है।
 
8. गोल्डन और सिल्वर रंग के 'डोर नॉब' ऐसे मैटेलिक शेड्स हैं जो आमतौर पर हर रेंज के दरवाजों से मैच हो जाते हैं। अंदर के कमरों के लिए मुरानों ग्लास हैंडल भी एक फैंसी ऑप्शन है। इससे दरवाजों की चमक बढ़ जाती है। यह हैंडल आमतौर पर 1500 रुपए से लेकर 12,000 रुपए तक की रेंज में आ जाते हैं और चमकदार मुरानों ग्लास नॉब या किस्टल के नॉब आपको 300 रुपए से लेकर 4000 रुपए तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

ALSO READ: खुशियों के आगमन को कोई नहीं रोक सकता, अगर द्वार पर लगे होंं ये शुभ चिन्ह

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख