शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

लव गुरू बनी ग्वेनेथ पाल्ट्रो

लव गुरू बनी ग्वेनेथ पाल्ट्रो -
हॉलीवुड स्टार ग्वेनेथ पाल्ट्रो रोमांस में डूबे और रिश्तों में उलझे लोगों की नैया पार लगाने का काम बखूबी अंजाम दे रही हैं। लव गुरू की अपनी भूमिका के लिए अभिनेत्री ने कई विशेषज्ञों की राय को अपने न्यूजलेटर पर डाला है।

‘शेक्सपीयर इन लव’ की इस अदाकारा ने रिश्तों की गहराइयों को बढ़ाने के लिए कई विशेषज्ञों की सलाहों को लोगों के लिए खूबसूरती से पिरोया है। पाल्ट्रो ने अपने न्यूजलेटर में लिखा, ‘‘दो लोगों का आपस का रिश्ता हर वक्त गतिशील होता है। लेकिन कुछ का ठहर जाता है तो कुछ का बिखर जाता है। मैंने इन मुद्दों पर महत्वपूर्ण महिलाओं की राय ली है।’’

लॉस एंजिल्स की मोनिका बर्ग इन मुद्दों पर जाना पहचाना नाम हैं। न्यूजलेटर में वह कहती हैं, ‘‘ कोई भी शादी स्थाई नहीं होती। कुछ आगे बढ़ती हैं तो कुछ पिछड़ जाती हैं और यह जीवन में हर कहीं दिखता है।’’

(भाषा)