मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

कपड़े नहीं उतारेंगी एश्ले ग्रीन

कपड़े नहीं उतारेंगी एश्ले ग्रीन -
ऐसा लगता है कि दौलत के लिए एश्ले ग्रीन कपड़े उतारने वाली नहीं हैं। ग्रीन को निर्वस्त्र तस्वीर खिंचाने के लिए प्लेब्वॉय मैगजीन ने 75 हजार अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

ग्रीन पहले एक बार निर्वस्त्र तस्वीर खिंचवा चुकी हैं, जिसे लेकर वे काफी उलझन में थीं। इस बार 23 वर्षीय अभिनेत्री ने पुरुषों की पत्रिका के लिए कपड़े उतारने से मना कर दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को ग्रीन ने अपने नए ब्वॉयफ्रेंड गायक जो. जोनास के कारण ठुकरा दिया। जोनास की माँ को ग्रीन के साथ अपने बेटे का रिश्ता पसंद नहीं है।(भाषा)