• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mahakumbh viral girl monalisa bridal look viral on social media
Last Modified: सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (16:40 IST)

वायरल गर्ल मोनालिसा का ब्राइडल लुक देख हो जाएंगे हैरान, गोल्डन लहंगे में लगी बेहद खूबसूरत

Maha Kumbh Viral Girl
महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा को अपनी कजरारी आंखों और प्यारी सी मुस्कान से जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। महाकुंभ में मोनालिसा इतनी फेमस हुई कि उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा। हालांकि इसके बाद मोनालिसा की किस्मत जरूर चमक गई। उन्हें बॉलीवुड मूवी का ऑफर मिल चुका है।
 
फिलहाल मोनालिसा मुंबई में शूटिंग कर रहीं हैं। मुंबई आने के बाद मोनालिसा की खूबसूरती और भी निखर गई हैं। सोशल मीडिया पर मोनालिसा के फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे है। 
 
इस वीडियो में मोनालिसा ब्लू कलर के सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं। 
 
इस क्लोजअप तस्वीर में मोनालिसा अपनी ब्राउन कलर की खूबसूरत आंखें फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इन्हीं आंखों की वजह से उन्हें इतना फेम मिला है। 
 
वीडियो में मोनालिसा का एकदम सिंपल अंदाज देखने को मिला रहा है। मोनालिसा के वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ni8.out9Star (@ni8.out9)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोनालिसा का ब्राइडल लुक देखने को मिल रहा है। वह गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
गुम है ‍किसी के प्यार में शो में रेखा संग स्क्रीन शेयर करेंगे सनम जौहर, जताई खुशी