• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mamta kulkarni became mahamandaleshwar of kinnar akhara by paying 10 crore actress reveals truth
Last Modified: सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (13:10 IST)

क्या महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने दिए 10 करोड़ रुपए? पूर्व एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

क्या महामंडलेश्वर बनने के लिए ममता कुलकर्णी ने दिए 10 करोड़ रुपए? पूर्व एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी - mamta kulkarni became mahamandaleshwar of kinnar akhara by paying 10 crore actress reveals truth
बॉलीवुड एक्ट्रेस से संन्यासिन बनी ममता कुलकर्णी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रही हैं।  हाल ही में उन्हें महाकुंभ में किन्नर अखाडे की महामंडलेश्वर भी बनाया गया। इसके बाद काफी विवाद मचा और ममता कुलकर्णी को महमंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया। 
 
ममता कुलकर्णी हाल ही में 'आप की अदालत' शो में पहुंचीं। शो में भगवा वस्त्र पहनकर पहुंची ममता कुलकर्णी ने कई कई सवालों के जवाब दिए। ममता ने दावा किया कि उन्होंने लगातार तीन महीने तक ध्यान किया। लगातार पांच दिनों तक पानी भी नहीं पिया। 15वें दिन मां भगवती उनके सामने प्रकट हुईं। 
 
वहीं ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महमंडलेश्वर बनने के लिए 10 करोड़ रुपए देने के आरोप पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, मेरे पास 10 क्या 1 करोड़ रुपए भी नहीं है। मेरे बैंक अकाउंट सील किए गए हैं। सरकार ने। आपको मालूम नहीं है मैं किस तरह से रह रही हूं। 
 
उन्होंने कहा, ये आंसू ऐसे नहीं आ रहे हैं। मैंने काफी त्याग किया है। मेरे बैंक अकाउंट सीज हैं। सब सीज है। मेरे पास पैसे नहीं है। ये किसी से उधार लेके 2 लाख गुरू भेट देनी पड़ती है। वो भेट मैंने दी है।
 
ममता ने बताया कि मुंबई में उनके तीन अपार्टमेंट हैं, पर वह बाहर विदेश में रह रही थीं। लंबे समय से उनके अपार्टमेंट में कोई नहीं गया, तो वह खराब हो गया है। फाइनेंशियल संघर्षों के कारण 23 साल में खोले नहीं गए हैं।
 
ये भी पढ़ें
कोई मिल गया में जादू के गेटअप में था यह एक्टर, इस वजह से मिला था रोल