रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor rakul preet singh bhumi pednekar starrer mere husband ki biwi trailer out
Last Modified: रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (15:41 IST)

मेरे हसबैंड की बीवी का मजेदार ट्रेलर रिलीज, दो बीवियों के बीच फंसे अर्जुन कपूर

Mere Husband Ki Biwi Movie Trailer
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में लव ट्रायंगल नहीं बल्कि 'सर्कल' देखने को मिला है।

फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, इस सीजन के सबसे बड़े पागलपन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ये लव ट्रायंगल नहीं, फुल सर्कल है! ‘मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर आउट हो चुका है।
 
फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है। इसकी कहानी अर्जुन कपूर के किरदार और उसकी दो बीवियों के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में नजर आता है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पूर्व पति-पत्नी हैं। भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पिछली बातें भूल जाती है। ट्रेलर में अर्जुन कपूर भूमि और रकुल के बीच फंसते नजर आए।
 
फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें स्टैंड अप कॉमेडियन हर्ष गुजराल का भी डेब्यू हो रहा है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज और निर्माता वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख हैं। फिल्म 21 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। 
 
ये भी पढ़ें
भारतीय-अमेरिकी संगीतकार और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी अवॉर्ड, देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट