dharma sangrah
✕

विल स्मिथ की 'बकेट लिस्ट' में दिखेगा बॉलीवुड डांस

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (13:10 IST)
हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ अपने नए शो 'बकेट लिस्ट' के माध्यम से डर और चुनौतीपूर्ण स्टंट को अपने जुनून में बदल रहे है। उनकी बकेट लिस्ट एडवेंचर में दुबई में अपनी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के साथ स्काइडाइविंग, अबू धाबी में फॉर्मूला 1 कार रेसिंग, शार्क के साथ तैरना, बॉलीवुड फिल्म में भाग लेना, क्यूबा में हाफ मैराथन दौड़ना और डेव चैपल के साथ स्टैंड-अप कॉमेडी करना शामिल है।


एडवेंचर का लुत्फ़ उठाने के बाद, अब विल स्मिथ की बकेट लिस्ट का अगला एपिसोड भारत पर केंद्रित होगा। इस एपिसोड में विल ने बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा पूरी की है। अपने इस आगामी एपिसोड के लिए विल स्मिथ ने हाल ही में भारत का दौरा किया था जहां उन्होंने अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ जैसे बॉलीवुड के तमाम कलाकार और भारतीय फुटबॉलर भाईचुंग भाटिया से खास मुलाकात की थी।

विल स्मिथ ने अपने इस भारतीय दौरे के दौरान फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के सेट का भी विशेष दौरा किया था, जहां विल स्मिथ ने फिल्म की सम्पूर्ण कास्ट और क्रू के साथ पूरा एक दिन का वक़्त बिताया और साथ ही वह टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर के एक गाने पर डांस करते हुए भी नजर आए।
मुंबई में सितारों से मुलाक़ात करने के बाद, विल ने मुंबई में रिक्शा राइड का भी आनंद लिया। अपने इस भारत भ्रमण में अभिनेता ने आगरा में ताजमहल की खूबसूरती का दीदार किया और हरिद्वार में गंगा आरती में भाग ले कर पूजा अर्चना भी करते हुए नजर आए। इस एपिसोड में विल स्मिथ के भारत भ्रमण की हर झलक देखने मिलेगी जिसमें अभिनेता ने भारत की हर खूबसूरती को अपने कैमरे में कैद किया है जिसे वह अब अपने प्रशंसकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है।

Show comments

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख