Daily Horoscope
✕

Box Office पर जंगली और नोटबुक ने किया निराश

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (13:03 IST)
जंगली एक ऐसी फिल्म है जिसमें जंगल है, हाथी है और विद्युत जामवाल जैसा कलाकार है जो स्टंट्स में माहिर है। उम्मीद थी कि फिल्म को बाल-दर्शक मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। 
 
फिल्म की रिलीज शायद गलत समय हो गई। इस समय परीक्षाओं का दौर है और इसलिए फिल्म को टारगेट ऑडियंस नहीं मिल पाए। विद्युत की पिछली फिल्म 'कमांडो 2' से भी 'जंगली' का प्रदर्शन कमजोर रहा है।

ALSO READ: हमले के सबूत पेश करना आर्मी का काम नहीं : विद्युत जामवाल

जंगली ने शुक्रवार 3.35 करोड़ रुपये, शनिवार 4.45 करोड़ रुपये, रविवार 6.05 करोड़ रुपये, सोमवार 2.40 करोड़ रुपये और मंगलवार को 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों में यह फिल्म 18.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई है।
 
जिस तरह से फिल्म ने पहले सप्ताह में प्रदर्शन किया है उसको देखते हुए अब दूसरे सप्ताह में उम्मीद करना बेमानी रहेगा। 
 
नोटबुक के हाल बेहाल 
सलमान खान नए कलाकारों को अवसर देते रहते हैं। अपने दोस्तों के बेटे और बेटी को उन्होंने 'नोटबुक' के जरिये बॉलीवुड में लांच किया। ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल की यह फिल्म बहुत अच्छी नहीं है तो बहुत बुरी भी नहीं है। 
 
फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने औसत से बेहतर बताया है, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म में कोई रूचि नहीं दिखाई। फिल्म की शुरुआत पहले दिन ही खराब रही और इसके बाद लगातार ग्राफ नीचे आता चला गया।

ALSO READ: नोटबुक : फिल्म समीक्षा

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में यह फिल्म 'जंगली' से भी पीछे है और दूसरे सप्ताह में यह ज्यादातर सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी। सलमान के नाम का भी फिल्म को फायदा नहीं मिला। 
 
कुल मिलाकर दोनों फिल्मों ने निराश किया है। 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'रोमियो अकबर वॉल्टर' से ही अब उम्मीद है जिसमें जॉन अब्राहम जैसा सितारा है जिसकी पिछली कुछ फिल्मों ने कामयाबी हासिल की है। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख