• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Paris hilton, Romance, real life, France kan festival
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 जून 2015 (18:02 IST)

पेरिस हिल्टन के करोड़पति व्यवसायी के साथ रोमांस की खबरें

पेरिस हिल्टन के करोड़पति व्यवसायी के साथ रोमांस की खबरें - Paris hilton, Romance, real life, France kan festival
लंदन। सोशलाइट पेरिस हिल्टन के एक करोड़पति व्यवसायी के साथ रोमांस की खबरें आ रही हैं। हिल्टन इस व्यक्ति से हाल ही में फ्रांस में कान उत्सव के दौरान मिली थी।
 
कॉन्टेक्ट म्यूजिक के मुताबिक 34 वर्षीय पेरिस एक तस्वीर में व्यवसायी थोमस ग्रोस का स्पेन के तट पर एक नौका में चुंबन लेती नजर आ रही हैं।
 
ग्रोस (39) की सालाना कमाई 12.5 करोड़ पाउंड है जो पेरिस की सलाना कमाई से लगभग दोगुनी है। सोशलाइट की ‘मैन ऑफ स्टील’ के हेनरी केविल के साथ भी रोमांस की अटकलें थीं। दोनों को जनवरी में गोल्डन ग्लोब्स की पार्टी में एकसाथ शिरकत करते हुए देखा गया था।
 
अक्सर अपने रोमांस की खबरों को लेकर चर्चाओं में बनी रहने वाली पेरिस की स्ताव्रोस निआरकोस, डॉग रीनहार्डट, साई वेट्स और रॉकर बेंजी मैडेन के साथ भी रोमांस की चर्चाएं रही हैं।(भाषा)