शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By WD

मेगन और ब्रॉयन के संबंध खत्म!

मेगन और ब्रॉयन के संबंध खत्म! -
लगता है मेगन फॉक्स और उनके बॉयफ्रेंड ब्रॉय्रन ऑस्टिन ग्रीन के बीच संबंध खत्म हो गए हैं। पिछले दिनों मेगन को एक रीयल एस्टेट एजेंट के साथ घर तलाशते हुए देखा गया।

मेगन 2 से 3 मिलियन डॉलर का घर लेकर जल्दी से नए घर में शिफ्ट होना चाहती हैं। ट्रांसफॉर्मर की स्टार मेगन इस समय लॉस एंजिल्स में ब्रायन के साथ घर शेयर करती हैं।

नए मकान की तलाश को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 23 वर्षीय इस अभिनेत्री ने ब्रायन से अपने संबंध खत्म करने का मन बना लिया है।