मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

नार्निया 3 : भारत में अमेरिका से पहले

नार्निया 3 : भारत में अमेरिका से पहले -
PR
भारत में नार्निया सीरिज के शौकीन इस बात पर गर्व महसूस कर सकते हैं कि ‘द क्रोनिकल्स ऑफ नार्निया - द वॉयेज ऑफ द डान ट्रीडर’ को वे यूनाइटेड स्टेट्स के लोगों से पहले देख सकेंगे।

इस फिल्म का तीसरा भाग भारत में 3 दिसम्बर को रिलीज होगा, जबकि अमेरिका में इसे 10 दिसम्बर को रिलीज किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि हॉलीवुड की कोई फिल्म यूएस से पहले भारत में रिलीज हो रही है।

भारत में इस सीरिज के कई लोग दीवाने हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए फॉक्स स्टार स्टूडियो भारत में यह फिल्म जल्दी रिलीज कर रहा है। अँग्रेजी के साथ-साथ इसे ‍हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी डबकर प्रदर्शित किया जाएगा। कई स्थानों पर यह 3-डी में भी रिलीज होगी।